फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Parineeti and Arjun Kapoor reach Uttarakhand next month for their film shoots

परिणीति और अर्जुन की इस फिल्म से अमर हो जाएगा उत्तराखंड का ये घाट

Tue, 28 Nov 2017 06:07 PM IST
विपिन खर्कवाल/राजेश पंगरिया /अमर उजाला,हल्दानी
विपिन खर्कवाल/राजेश पंगरिया /अमर उजाला,हल्दानी Updated Tue, 28 Nov 2017 06:07 PM IST
सार

दोनों स्टार अगले माह पहुंचेंगे फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड
यशराज बैनर्स के तले हो रहा फिल्म का निर्माण
शूटिंग 4 से 31 दिसंबर तक पिथौरागढ़ जिले में होगी
 

विज्ञापन
Parineeti and Arjun Kapoor reach Uttarakhand next month for their film shoots
Parineeti and Arjun Kapoor

विस्तार

यशराज बैनर तले उत्तराखंड में होने वाली होने वाली फिल्म की शूटिंग के ल‌िए परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर अगले माह पहुंचेंगे। खास बात यह है इस फिल्म के जरिए उत्तराखंड का प्रसिद्ध घाट सदा के लिए अमर हो जाएगा। प‌ढ़िए पूरी खबर..

विज्ञापन


यशराज बैनर तले अगले माह उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग शुरू होने जा रही है। ‌फिल्म में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और ‌अभिनेता अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका है। खास बात यह है इस फिल्म के जरिए उत्तराखंड का यह प्रसिद्ध घाट सदा के लिए अमर हो जाएगा।
विज्ञापन


पंचेश्वर बांध बनने से पिथौरागढ़ का झूलाघाट कसबा भले ही भौतिक रूप से सदा के लिए लुप्त हो जाएगा लेकिन उससे पहले यशराज बैनर तले बननेवाली फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ के जरिये यह अमर भी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म की शूटिंग चार दिसंबर से 31 दिसंबर तक इस क्षेत्र में होगी। परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर इसमें मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म निर्माताओं नेइसकी अनुमति डीएम से ले ली है। फिल्म की शूटिंग के लिए लाइन प्रोड्यूसर की अगुवाई में एक टीम इस क्षेत्र में पिछले एक महीने से डटी हुई है। जिला प्रशासन से 28 दिनों के लिए

अनुमति और सुरक्षा की जिम्मेदारी के लिए यशराज फिल्म्स के प्रोड्यूसर ने अर्जी लगाई, जो पास भी हो गई है।फिल्म की शूटिंग पिथौरागढ़ नगर के मुख्य सिमलगैर बाजार, मेघना कॉप्लैक्स, चंडाक, केएमवीएन गेस्ट हाउस समेत जिले के कुछ और हिस्सों में होगी।

इसके बाद यूनिट झूलाघाट का रुख करेगी। यहां तीन दिन दो घरों में रहकर शूटिंग की जाएगी।फिल्म की मेन यूनिट चार्टर्ड प्लेन के जरिये नैनीसैनी हवाई अड्डे पर उतरेगी बाकी लोग सड़क मार्ग से अल्मोड़ा और टनकपुर होते हुए पिथौरागढ़ पहुंचेंगे। क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी देखते हुए फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर ने स्थानीय दो-तीन परिवारों से यूनिट को ठहराने की बात की है। कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह में भी यूनिट ठहरेगी और शूटिंग भी होगी।

दिल्ली से लड़की लेकर भागेगा कांस्टेबल जानिए पूरी स्टोरी...

Parineeti and Arjun Kapoor reach Uttarakhand next month for their film shoots
Parineeti and Arjun Kapoor
फिल्म की कहानी के मुताबिक दिल्ली की पॉश कॉलोनी में रहने वाली एक कामकाजी युवती को दिल्ली पुलिस का जवान भगा कर पिथौरागढ़ ले आएगा। इसके बाद दोनों झूलाघाट के रास्ते नेपाल निकल जाएंगे।

‘खोसला का घोसला’, ‘ओये लकी ओये लकी’, ‘डिटेक्टिव व्योमकेश बख्शी’ और ‘शंघाई’ जैसी मशहूर फिल्मों के निर्देशक दिबाकर बनर्जी यशराज बैनर के तले ‘संदीप और पिंकी फरार’ फिल्म बना रहे हैं, इसमें परिणीति चोपड़ा पिंकी और और संदीप के रोल में अर्जुन कपूर होंगे।

झूला पूल पर होगा क्लाइमेक्स
फिल्म का सबसे खूबसूरत दृश्य इसका अंतिम सीन होगा। कहानी के मुताबिक अभिनेता और अभिनेत्री काली नदी के ऊपर बने पैदल झूला पुल के जरिये नेपाल भागेंगे।

एक छोर पर एसएसबी और दूसरे छोर पर नेपाल प्रहरी की गश्त है। फिल्म के यूनिट डायरेक्टर ने बैतड़ी जिला प्रशासन से कुछ दिन पहले इसके लिए अनुमति मांगी थी जिसे काठमांडू स्थित सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मंजूर कर दिया है।

झूलाघाट इस लिहाज से है खास, बांध बनने के साथ खत्म हो जाएगा अस्तित्व

Parineeti and Arjun Kapoor reach Uttarakhand next month for their film shoots
pithoragarh jhulaghat
लगभग एक हजार लोगों की आबादी वाला झूलाघाट कसबे को प्रकृति ने जमकर खूबसूरती बांटी है। इसकी सीमा पड़ोसी मुल्क नेपाल के बैतड़ी जिलेसे लगती है। यह इलाका हर समय नेपाली ग्राहकों से गुलजार रहता है। यहां रहने वाले लोगों की नेपाल में भी दुकानें हैं।

क्षेत्र में कई बुनियादी सुविधाएं नहीं होने के बावजूद यशराज बैनर यहां फिल्म की शूटिंग करने का मोह नहीं छोड़ पा रहा है तो इसकी वजह फिल्म कीमांग के हिसाब से काली नदी के तट पर बसे इस कस्बे की बेहतरीन लोकेशन है। पंचेश्वर बांध के डूब क्षेत्र में आ रहे इस कसबे का अस्तित्व बांध बनने के साथ ही खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed