फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pariksha Pe Charcha 2025: Pithoragarh Vanshika Rana got opportunity to directly communicate with PM Modi

Pariksha Pe Charcha: पीए से सीधा संवाद जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि, पिथौरागढ़ की वंशिका की खुशी का नहीं ठिकाना

Tue, 11 Feb 2025 12:46 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 11 Feb 2025 12:46 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के 36 छात्र-छात्राओं से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में संवाद किया। जिसमें उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के मुनाकोट आदर्श राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा वंशिका राणा भी शामिल थीं।

विज्ञापन
Pariksha Pe Charcha 2025: Pithoragarh Vanshika Rana got opportunity to directly communicate with PM Modi
वंशिका राणा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के आठवें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 36 छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। इसमें पिथौरागढ़ के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मुनाकोट की 12वीं की छात्रा वंशिका राणा भी शामिल हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से कार्यक्रम में सीधा संवाद किया। वंशिका ने कहा कि उनके जीवन की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि प्रधानमंत्री से संवाद करना है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री को देखते ही उनका आधा तनाव समाप्त हो गया। कहा कि यह उनके जीवन का सबसे यादगार पल है कि वह प्रधानमंत्री से सीधा संवाद कर पाई और उनसे अनेक मुद्दों पर बातचीत की। वंशिका ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से धैर्य सीखा और वह अपने जीवन में अभी धैर्य लाने का प्रयास करेगी, ताकि उन्हें जीवन के हर लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता मिले।

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उन्होंने देश के अन्य छात्रों के राज्य की संस्कृति और भाषा को जानने का माैका मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम इस साल विशेष रूप से परीक्षा से संबंधित तनाव को कम करने पर केंद्रित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वंशिका के सहपाठियों ने इसे गर्व का क्षण बताया

विद्यालय के विद्यार्थियों ने कहा कि उनके बीच की छात्रा को प्रधानमंत्री के साथ देख वह काफी उत्साहित हुए। उन्होंने कहा कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला और उनके मन में परीक्षा के दौरान आने वाले कई प्रश्नों के उत्तर भी उन्हें मिले। वंशिका के सहपाठियों ने इसे गर्व का क्षण बताया कि उनकी एक सहपाठी बड़े मंच पर प्रधानमंत्री के साथ नजर आई।



ये भी पढ़ें...Uttarakhand Land Registration: अब भूमि रजिस्ट्री को पेपरलेस करने जा रही सरकार, वर्चुअल सुविधा भी मिलेगी

विद्यालय की प्रधानाचार्य कनक गैड़ा ने इसे विद्यालय के लिए गौरवशाली पल बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें वंशिका की उपलब्धि पर गर्व है। प्रवक्ता मंजुला पांडे ने कहा कि वह अपने आप को सौभाग्यशाली समझती है कि उनके मार्गदर्शन में ही वंशिका ने यह सफर तय किया। वंशिका की मां रेखा ने कहा कि वंशिका की इस उपलब्धि पर उन्हें काफी गर्व है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed