फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरकतों से बाज नहीं आया पाक तो फिर से घुसकर मारेंगे: परिकर

Sun, 02 Oct 2016 05:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी
ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी Updated Sun, 02 Oct 2016 05:40 AM IST
विज्ञापन
parikar says it to more surgical strike.
manohar parrikar - फोटो : AmarUjala
रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने कहा कि पाकिस्तान को हमारी सेना ने करारा जवाब दिया है। आतंक को बढ़ावा दे रहे पाक को सबक सिखाने के लिए उसकी सरहद में घुसकर हमारे जवानों ने आतंकियों को मार गिराया और आतंकी ठिकाने नेस्तनाबूत किए।
parikar says it to more surgical strike.
manohar parrikar - फोटो : AmarUjala

कहा यदि पाक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो यह कार्रवाई बार-बार दोहराई जाएगी। उन्होंने कहा कि आतंकियों को पीओके में घुसकर मार गिराने और आतंकी ठिकानों को नेस्तानाबूद करने का सारा श्रेय हमारे वीर जवानों को जाता है।

parikar says it to more surgical strike.
manohar parrikar - फोटो : AmarUjala

रक्षा मंत्री उत्तरराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के थलीसैंण ब्लाक स्थित पीठसैंण में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की आदमकद प्रतिमा के अनावरण अवसर पर सभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
parikar says it to more surgical strike.
manohar parrikar rally - फोटो : AmarUjala

रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि दो दिन पहले पीओके में घुसकर आतंकियों को मार गिराया और आतंकी ठिकानों को नष्ट कर आए हैं। लेकिन पाक को अब भी पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
parikar says it to more surgical strike.
manohar parrikar - फोटो : AmarUjala

उन्होंने कहा कि वे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोलने में नहीं काम करने में विश्वास रखते हैं। इसलिए उन्होंने बोलने के बजाय काम करके दिखाया है। देश की अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed