{"_id":"5723d3864f1c1b3969a91d8e","slug":"parents-broken-marriage-girls-and-boy-left-away-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगाई के बाद हुआ प्यार, घरवालों ने तोड़ी शादी तो छोड़ भागे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगाई के बाद हुआ प्यार, घरवालों ने तोड़ी शादी तो छोड़ भागे घर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 30 Apr 2016 03:05 AM IST
विज्ञापन
दोनों में सगाई के बाद प्यार परवान चढ़ा।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़की के घरवालों की मर्जी से पहले सगाई हुई। इसके बाद लड़का लड़की फोन पर बात करने लगे और दोनों के बीच प्यार हो गया। इस दौरान बीच में ही दोनों ने परिवारवालों के विवाद के बाद रिश्ता टूट गया।
विज्ञापन
इस जुदाई को लड़का लड़की बर्दास्त नहीं कर पाये और लड़की ने घर छोड़ दिया। अब वह भागकर देहरादून पहुंच गयी है। दोनों अब वकील की शरण में हैं और शादी की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
लड़की ने एसएसपी से की न्याय की गुहार
इस मामले में निशा पुत्री हरिराम निवासी फैजाबाद ने एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगायी है। उसने बताया कि उसकी शादी 2015 में सुनील कुमार पुत्र अशोक कुमार से तय हुई थी। इस बीच दोनों के परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद के बाद लड़का व लड़की के परिजनों ने रिश्ता तोड़ दिया।
विज्ञापन
लड़की ने जब शादी के लिए परिजनों पर दबाव बढ़ाया तो परिजनों ने उसे घर में ही नजरबंद कर दिया। लड़की ने बमुश्किल लड़के से संपर्क कर घर छोड़ने का निर्णय लिया। लड़की घर छोड़कर लड़के के साथ देहरादून आ गयी। दोनों को आशंका है कि लड़की के परिवार वाले उसे पकड़ सकते हैं। इसलिए वह पुलिस से न्याय की गुहार व सुरक्षा की गुहार लगायी है। सुनील देहरादून में चालक की नौकरी करता है।