फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Paramilitary forces should get facilities like the army

अर्द्धसैनिक बलों को मिलें सेना की तरह सुविधाएं

Wed, 06 Oct 2021 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Paramilitary forces should get facilities like the army
कॉन्फेडरेशन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वेल्फेयर एसोसिएशन ने अर्द्धसैनिक बलों को सेना की तरह पेंशन, वेतन, चिकित्सा, कैंटीन आदि की सुविधाएं दिए जाने की मांग की है। साथ ही सेवारत, सेवानिवृत्त एवं शहीद परिवारों की समस्याओं को सुलझाने के लिए अर्द्ध सैनिक कल्याण बोर्ड की स्थापना करने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल ले. जनरल गुरुमीत सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन ने मांगों को लेकर पुलवामा शहीदी दिवस पर दिल्ली में राजघाट पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन का एलान किया। प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में अध्यक्ष व सीआरपीएफ के रिटायर्ड एडिशनल डीजी एचआर सिंह ने कहा कि अर्द्धसैनिक बलों के साथ देश में सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। सेना की तरह पूरी ड्यूटी करने के बाद भी सुविधाओं के नाम पर उन्हें न पेंशन और न ही सेवानिवृत्त के बाद चिकित्सा, कैंटीन आदि की सुविधा। बताया कि राज्यपाल से राज्य में अर्द्धसैनिक कल्याण बोर्ड की स्थापना करने और शहीद के परिवार को मिलने वाली सहायता सम्मान राशि को बढ़ाकर एक करोड़ रुपये करने की मांग की गई है। राज्यपाल ने उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। आईटीबीपी के पूर्व डीआईजी एसपी चमोली, एसोसिएशन के मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जयेंद्र सिंह राणा, महासचिव रणवीर सिंह ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed