फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Paramilitary forces Doctors also give Medical treatment to general citizens

खुशखबर: उत्तराखंड में अब सेना के साथ अर्द्धसैनिक बलों के डॉक्टर भी करेंगे आम लोगों का इलाज

Mon, 17 Sep 2018 07:32 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 17 Sep 2018 07:32 AM IST
विज्ञापन
Paramilitary forces Doctors also give Medical treatment to general citizens
Anil Baluni meeting with Rajnath Singh

उत्तराखंड में सेना के अलावा आईटीबीपी, एसएसबी और सीआरपीएफ के डॉक्टर भी आम जनता का इलाज करेंगे। रविवार को राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। उन्होंने बलूनी के इस प्रस्ताव पर सहमति जताई। बलूनी के अनुसार उत्तराखंड में सेना और अर्द्धसैनिक बलों के डॉक्टर जल्द ही जनता का इलाज शुरू कर देंगे।  

विज्ञापन


शनिवार को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने सेना के डॉक्टरों से आम जनता के इलाज को मंजूरी दी थी। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का कहना है कि यह बेहद खुशी का दिन है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जिस तरह से प्रदेश की जनता के लिए इलाज की राह खोली है, वह ऐतिहासिक है।
विज्ञापन


अब सीमांत क्षेत्रों से प्राथमिक उपचार के लिए लोगों को दूर-दूर तक नहीं जाना पड़ेगा। सेना और अर्द्धसैनिक बलों के डॉक्टर अब उनका इलाज करेंगे। भारत-तिब्बत-नेपाल सीमा पर बसे राज्यवासियों के लिए भी यह खुशखबरी है। सेना और अर्द्धसैनिक बलों के डॉक्टरों से जनता को प्राथमिक उपचार और परामर्श के अलावा दवाई भी उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां अर्द्धसैनिक बलों के डॉक्टर करेंगे इलाज

Paramilitary forces Doctors also give Medical treatment to general citizens
anil baluni - फोटो : file photo

यहां अर्द्धसैनिक बलों के डॉक्टर करेंगे इलाज
देहरादून, मसूरी, मातली, नेलांग (उत्तरकाशी), श्रीनगर गढ़वाल (पौड़ी), चम्बा (टिहरी), गौचर औली जोशीमठ, माणा, ग्वालदम (चमोली), रानीखेत, अल्मोड़ा, काठगोदाम, लालकुआं, मिर्थी, जाजरदेवल, धनौडा (पिथौरागढ़), चम्पावत, बनबसा।

यहां सेना के डॉक्टर करेंगे इलाज
देहरादून, रुड़की, लैंसडोन, हर्षिल, रुद्रप्रयाग, जोशीमठ, रानीखेत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ व धारचूला के मिलिट्री हॉस्पिटल के अलावा फ ील्ड हॉस्पिटल, सेक्शन हॉस्पिटल और जनरल हॉस्पिटल में। इसके अलावा जिला स्तर के ईसीएचएस क्लिनिक में भी ओपीडी सुविधा मिलेगी।

मोदी सरकार ने प्रदेश की जनता को बड़ा तोहफा दिया है। अब उनके क्षेत्र में तैनात सेना और अर्द्धसैनिक बलों के डॉक्टर भी उनका इलाज करेंगे। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और गृहमंत्री राजनाथ सिंह का प्रदेश की जनता की ओर से शुक्रिया अदा करता हूं। 
-अनिल बलूनी, राज्यसभा सांसद
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed