फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Paper Leak Case UKSSSC waiting for legal opinion from the government on seven recruitments Uttarakhand news

Uttarakhand: चयन आयोग को सात भर्तियों पर शासन से विधिक राय का इंतजार, अनुमति के बाद ही होगी अगली कार्रवाई

Mon, 02 Jan 2023 12:26 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 02 Jan 2023 12:26 PM IST
सार

आयोग ने एलटी के 1470 पदों की क्लीनचिट देकर मेरिट में आए अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन करने की अधिसूचना जारी कर दी है। सात भर्ती वर्तमान में लोक सेवा आयोग के अधीन हैं। माना जा रहा है कि एक-दो दिन में शासन से अनुमति मिलने पर आयोग फैसला ले सकता है।

विज्ञापन
Paper Leak Case UKSSSC waiting for legal opinion from the government on seven recruitments Uttarakhand news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को सात भर्तियों पर शासन से विधिक राय मिलने का इंतजार है। अनुमति मिलने के बाद ही आयोग भर्तियों पर अगली कार्रवाई करेगा। पेपर लीक विवादों में घिरी स्नातक स्तरीय, वन दरोगा, सचिवालय रक्षक भर्ती जांच के दायरे में आने के बाद अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने भी अपने स्तर पर विशेषज्ञ समिति बनाकर आठ भर्तियों का परीक्षण कराया था।

विज्ञापन


इन भर्तियों में आयोग ने एलटी के 1470 पदों की क्लीनचिट देकर मेरिट में आए अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन करने की अधिसूचना जारी कर दी है। सात भर्ती वर्तमान में लोक सेवा आयोग के अधीन हैं। इनमें कनिष्ठ सहायक, वैयक्तिक सहायक, पुलिस रैंकर्स, वाहन चालक, कर्मशाला अनुदेशक, मत्स्य निरीक्षक, मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती शामिल हैं।
विज्ञापन


इन सात भर्तियों पर आयोग ने शासन से विधिक राय मांगी है। माना जा रहा है कि एक-दो दिन में शासन से अनुमति मिलने पर आयोग फैसला ले सकता है। सात भर्तियों में से कनिष्ठ सहायक, वैयक्तिक सहायक, पुलिस रैंकर्स भर्ती का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बिजली दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी का टैरिफ प्रस्ताव हुआ ऑनलाइन, खुली UPCL के दावों की पोल

चार अन्य भर्तियों के परिणाम घोषित नहीं हुए हैं। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया का कहना है कि जैसे ही शासन से अनुमति प्राप्त होती है। बिना किसी देरी के सात भर्तियों पर आयोग अगली कार्रवाई शुरू करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed