फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Paper leak Case Raids in UP in search of reward accused Haridwar Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: पेपर लीक मामले में इनामी आरोपियों की तलाश में यूपी में छापे, भाजपा नेता समेत तीन फरार

Mon, 13 Feb 2023 09:36 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 13 Feb 2023 09:36 AM IST
सार

पेपर लीक प्रकरण में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। फरार पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगलौर ग्रामीण संजीव धारीवाल निवासी मोहम्मदपुर जट मंगलौर हाथ नहीं लग पाया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में एसआईटी जुटी हुई है।

विज्ञापन
Paper leak Case Raids in UP in search of reward accused Haridwar Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विशेष जांच दल (एसआईटी) ने पटवारी व सहायक अभियंता (एई) और अवर अभियंता (जेई) की लिखित भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक प्रकरण में फरार आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत तीन आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित करने के बाद टीमें धरपकड़ के लिए रवाना कर दी गई हैं। एक टीम पूर्वी उत्तर प्रदेश पहुंची है जबकि एक टीम हरिद्वार के अलावा आसपास के इलाकों में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


पटवारी और एई-जेई भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में एसआईटी जुटी हुई है। जेल में बंद मास्टरमाइंड संजीव चतुर्वेदी के भांजे अनुराग पांडे निवासी बलिया उत्तर प्रदेश का नाम प्रकरण में सामने आया था जबकि लक्सर बाकरपुर निवासी डेविड की भूमिका भी प्रकाश में आई लेकिन दोनों हत्थे नहीं चढ़ पाए।
विज्ञापन


वहीं एई-जेई और पटवारी पेपर लीक मामले में फरार पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगलौर ग्रामीण संजीव धारीवाल निवासी मोहम्मदपुर जट मंगलौर हाथ नहीं लग पाया है। शुक्रवार देर रात एसएसपी अजय सिंह ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। अब एसआईटी ने तलाश तेज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें...Patwari Exam: अफवाह फैलाने वालों पर नए नकल विरोधी कानून के तहत शिकंजा, उत्तरकाशी में पहला केस दर्ज

 


अनुराग पांडे की गिरफ्तारी के लिए एक टीम बलिया उत्तर प्रदेश भेजी गई है। अलग-अलग टीमें भाजपा नेता संजय धारीवाल और डेविड की तलाश में दबिश दे रही है। आरोपियों के कई लोगों से कनेक्शन निकलने की बात भी सामने आई हैं। एसआईटी उनसे भी पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि जांच चल रही है। पेपर लीक के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed