पंतनगर विवि : छात्रावासों में नहीं सुधर पा रही भोजन व्यवस्था, वार्डन खरीदकर दे रहे सामान
- शिकायत पर फूड एडवाइजरी कमेटी ने मेस संचालक को दिए जरूरी निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विवि के छात्रावासों में मेस संचालक की ओर से खाद्य सामग्रियों की आपूर्ति में उदासीनता से छात्रों को मानकों के अनुरूप भोजन नहीं परोसा जा रहा है। छात्रों की शिकायत पर वार्डनों की ओर से बाजार से खाद्य सामग्री खरीदकर भोजन की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
इस संबंध में शुक्रवार को फूड एडवाइजरी कमेटी ने मेस संचालक को बुलाकर वार्डनों के साथ आपात बैठक कर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। नाम न छापने की शर्त पर छात्रों ने बताया कि संचालक ने मेस में खाद्य सामग्रियों का भंडारण कम मात्रा में करने समेत कर्मचारियों की संख्या में कमी की है। साथ ही सप्लायरों को भुगतान न करने से आए दिन ब्रेड, बटर, पनीर, अंडा, चिकन आदि भोजन में शामिल नहीं हो रहा है। साथ ही भोजन देरी से मिलता है।
छात्रों के शोर मचाने पर वार्डन ने सुबह नाश्ते का प्रबंध किया
बृहस्पतिवार को शिवालिक भवन में सप्लायर की ओर से रात आठ बजे के बाद चिकन की आपूर्ति की गई, जिससे भोजन दस बजे के बाद मिला। शनिवार सुबह नाश्ते में बटर और अंडा नहीं था। शिकायत पर वार्डन ने बाजार से मंगवाया। वहीं आंबेडकर भवन में राशन न होने पर छात्रों के शोर मचाने पर वार्डन ने सुबह नाश्ते का प्रबंध किया।
विवि से अनुबंधित एजेंसी ने छह अन्य लोगों को सब कांट्रेक्ट दिए हैं। सप्लायरों के पुराने भुगतान सहित अपने कर्मियों का भी वेतन पेंशन आदि का भुगतान नहीं किया गया, जिससे सप्लायरों की ओर से आपूर्ति रोकने सहित विवि ने भी भुगतान पर प्रतिबंध लगा दिया है। बताया जा रहा कि विवि ने मेस संचालक का अक्तूबर से अब तक करीब दो करोड़ रुपये रोक रखे हैं।
संचालक की ओर से खाद्य आपूर्ति में शार्टेज की शिकायत मिली है। अभी मैं बाहर हूं सोमवार को वापस आकर स्थिति देखूंगा। फिलहाल नोटिस जारी कर भोजन गुणवत्ता में सुधार के लिए कहा गया है। फूड कमेटी गठित कर वार्डनों को सामग्री खराब या कम होने पर वह बाजार से खरीदकर पूर्ति करने को अधिकृत किया है।
- डॉ. सलिल तिवारी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण-पंतनगर विवि