फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pantnagar, Dehradun Airport to be made of international standard: CM Trivendra Singh Rawat

अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनेगा पंतनगर, देहरादून एयरपोर्ट : सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

Sat, 15 Feb 2020 09:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 15 Feb 2020 09:06 PM IST
सार

  • कहा-पिथौरागढ़ में भी खुलेगा मेडिकल कॉलेज
  • रुद्रपुर और काशीपुर में बनाया जाएगा ट्रांसपोर्टनगर 

विज्ञापन
Pantnagar, Dehradun Airport to be made of international standard: CM Trivendra Singh Rawat
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

विस्तार

देहरादून और पंतनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा। रुद्रपुर के अलावा हरिद्वार और पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। रुद्रपुर और काशीपुर को स्मार्ट सिटी और रुद्रपुर में ट्रांसपोर्ट नगर बनाया जाएगा। यह बात शनिवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यहां कही। 

विज्ञापन


शनिवार शाम गांधी पार्क में पहुंचे सीएम ने मुख्यमंत्री आदर्श विद्यालय योजना के तहत रुद्रपुर ब्लॉक के लिए चार स्कूल बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने स्कूल बस में सवार होकर बच्चों से बातचीत भी की। सीएम ने शिक्षा विभाग की पुस्तिका का विमोचन भी किया। उन्होंने राष्ट्रीय सरस मेले में लगे स्टॉलों का अवलोकन किया।
विज्ञापन


उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को दिए टैबलेट
यूएस कार्निवाल के मंच पर मुख्यमंत्री ने परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को टैबलेट वितरित किए और अन्य लाभार्थियों को चेक दिए। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में ट्रांसपोर्ट नगर और नई गल्ला मंडी के लिए 58 एकड़ जमीन मिल चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूएस नगर जिले के 1117 स्कूलों को किया जा रहा मर्ज 
सीएम ने कहा कि ऊधम सिंह नगर जिले में 1117 स्कूलों को मर्ज किया जा रहा है। 528 विद्यालय मुख्यमंत्री आदर्श विद्यालय बनाए जा रहे हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। 

इनकी रही मौजूदगी
इस दौरान विधायक राजकुमार ठुकराल, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, कुमाऊं आयुक्त राजीव रौतेला, डीएम डॉ. नीरज खैरवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, वन निगम अध्यक्ष सुरेश परिहार, सीडीओ मयूर दीक्षित, सीईओ आरसी आर्य, उपशिक्षा अधिकारी डॉ. गुंजन अमरोही, अनिल चौहान, अनिल गोयल, आदि मौजूद रहे। 

कांग्रेसियों ने सीएम के काफिले को दिखाए काले झंडे 
यूएस कार्निवाल के बाद लौटते समय सीएम के काफिले को 31वीं वाहिनी पीएसी के सामने हाईवे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। वहां महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, प्रदेश महामंत्री हिमांशु गाबा, दिलीप अधिकारी, मोहन खेड़ा, परिमल राय, राजेंद्र निषाद, राजीव कामरा, शिशुपाल सिंह, विजय यादव, बाबू खान, सुनील जादवानी आदि थे। 
 

भाजपा कार्यालय में सीएम की बैठक निरस्त, कार्यकर्ता निराश

मौसम की बाधा के चलते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का कार्यक्रम रद्द हो गया। इससे सीएम का इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं को निराशा हुई। अब रविवार सुबह सीएम होटल रेडिसन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। 


शनिवार सुबह 11 बजे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को बगवाड़ा स्थित जिला कार्यालय में विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मेयर, पालिकाध्यक्षों के साथ ही प्रदेश, मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक करनी थी। इसे लेकर कार्यालय में तैयारियां करने के साथ ही सुबह दस बजे से जसपुर से खटीमा तक से नेताओं और कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया था, लेकिन पर्याप्त विजिबिलिटी नहीं होने से सीएम का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर नहीं उतर सका।
 

दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सीएम का पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम रद्द होने की सूचना के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार, काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, गुंजन सुखीजा, विरेंद्र सिंह सामंती सहित तमाम नेता और कार्यकर्ता वहां से निराश होकर चले गए। इधर, हेलीपैड पर अगवानी के लिए एक घंटे से इंतजार कर रहे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, वन विकास निगम अध्यक्ष सुरेश परिहार, मेयर रामपाल सिंह, राजेश कुमार, बलराज पासी, अनिल चौहान सहित अन्य नेता भी वहां से लौट गए।

 

हेलीपैड पर सीएम की अगवानी के लिए कमिश्नर राजीव रौतेला, डीएम डॉ. नीरज खैरवाल, एसएसपी बरिंदरजीत सिंह सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने बताया कि अब रविवार सुबह मुख्यमंत्री होटल रेडिसन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद दिल्ली रवाना होंगे। 

त्रिवेंद्र से अच्छा सीएम कहां मिलेगा : चीमा
काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा कि तीन साल में प्रदेश में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। कोई घोटाला नहीं हुआ है। यही वजह है कि विपक्ष के पास सरकार को घेरने के लिए कोई मुद्दा ही नहीं है। शनिवार को पार्टी कार्यालय में पहुंचे चीमा ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि सीएम की घोषणाओं पर तेजी से काम हो रहा है।


सीएम के विरोध में कांग्रेसियों ने किया धरना, प्रदर्शन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांह पर काला फीता बांधकर भगत सिंह चौक पर धरना दिया। धरने के दौरान हुई सभा में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है। किसानों को फसलों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। राज्य में अफसरशाही पूरी तरह हावी है। 
 

बेहड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य का विकास करने में असफल साबित हुए हैं, जिस कारण उनके रुद्रपुर में आयोजित कार्यक्रम का विरोध किया जा रहा है। रुद्रपुर वासियों को आज तक नजूल की भूमि पर मालिकाना हक नहीं मिल सका है। 

काशीपुर में नई शुगर मिल लगाने की मांग
विधायक हरभजन सिंह चीमा ने काशीपुर में कोऑपरेटिव सेक्टर में दस हजार मीट्रिक टन क्षमता की नई शुगर मिल लगाए जाने की मांग सीएम के समक्ष रखी है। शनिवार को चीमा ने बताया कि काशीपुर, गदरपुर और सितारगंज में शुगर मिल न होने के कारण इन क्षेत्रों के किसानों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है इसलिए नई शुगर मिल लगाई जाए।  ब्यूरो
 

एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा : सीएम

राज्य को पर्यटन हब बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए गठित विशेष परीक्षण दल पर्यटन की संभावित जगहें चिह्नित कर रहा है। एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए जल्द कमेटी का गठन किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को यूएस कार्निवाल के तहत हरिपुरा बौर जलाशय में चल रही तीन दिवसीय राष्ट्रीय कयाकिंग/कैनोइंग प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम के दौरान कही। 


इस दौरान सीएम ने विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ ही गदरपुर ब्लॉक के लिए मुख्यमंत्री आदर्श विद्यालय योजना के तहत स्कूल बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि बौर जलाशय को 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन के तहत हरिपुरा बौर जलाशय को पर्यटन के रूप विकसित का सरकार का प्रयास सराहनीय है। यह पर्यटन स्थल एक मील का पत्थर साबित होगा। जो कमियां शेष है, उन्हें जल्द ही पूरा किया जाएगा। 


इस दौरान विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह, पूर्व सांसद बलराज पासी, कुमाऊं आयुक्त राजीव रौतेला, डीएम डॉ. नीरज खैरवाल, सीडीओ मयूर दीक्षित, सुरेश परिहार, अरुण पांडे, शिव अरोरा, कोच फिलिप मैथ्यू सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

मीडियाकर्मियों ने किया सीएम कार्यक्रम का बहिष्कार
गूलरभोज बौर जलाशय में हो रही राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के समापन अवसर पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के पहुंचने पर वहां कवरेज करने पहुंचे मीडिया कर्मियों को बाहर कर दिया गया। कवरेज करने से रोकने पर मीडिया कर्मियों में रोष फैल गया और उन्होंने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। सीएम के गूलरभोज दौरे पर कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। 

चार किसानों को जिला किसान विभूषण उपाधि
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गांधी पार्क में मिशन खुशियां के तहत सहकारी बैंक की ओर से श्री राधा कृष्णा महिला स्वयं सहायता समूह को पांच लाख, श्री खालसा बिंदुखेड़ा समूह को तीन लाख का चेक शून्य प्रतिशत ब्याज पर उपलब्ध कराया।


उन्होंने अनिल सिंह राणा को कृषि के लिए, आनंद कुमार को पशुपालन के लिए, गुरमीत कौर को उद्यान के लिए और पूरन सिंह को मत्स्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला किसान विभूषण की उपाधि से सम्मानित करते हुए 25-25 हजार के चेक दिए। राकेश कुमार और पार्वती को आयुष्मान कार्ड, रीना दास व अशोक को सिलाई मशीन व साइकिल सहित राशन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, स्कील डेवलपमेंट प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए गए। इस दौरान विधायक ठुकराल ने मुख्यमंत्री से नजूल भूमि में बसे हुए लोगों को उनका मालिकाना हक देने की मांग की। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed