{"_id":"a4de6198d4f72505a2476f6015c42d1f","slug":"pant-become-new-dm-of-tehri","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतेश झा हटे, पंत बने टिहरी के नए डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतेश झा हटे, पंत बने टिहरी के नए डीएम
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 28 Feb 2014 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड सरकार ने नीतेश झा को टिहरी के डीएम पद से हटा दिया है। वह नौ महीने ही टिहरी के डीएम रहे। टिहरी विधायक दिनेश धनै की जिद के चलते शासन ने यह फैसला लिया। शहरी विकास निदेशालय में अपर निदेशक युगल किशोर पंत अब टिहरी के नए डीएम होंगे।
विज्ञापन
पढ़ें,सेना में बंपर नौकरी, 4 मार्च से भर्ती रैली शुरू
विज्ञापन
आईएएस नीतेश झा को बहुगुणा सरकार में काफी पावरफुल रहे नरेंद्रनगर विधायक सुबोध उनियाल का काफी नजदीकी माना जाता है।
पढ़ें, रावत पर लगाए आरोपों से पलटी युवती
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि बहुगुणा से सिफारिश कर उनियाल ही नीतेश झा को टिहरी डीएम बनवाकर ले गए थे। लेकिन टिहरी में ही सत्ता के दूसरे केंद्र और सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायक दिनेश धनै अपनी पसंद का कलक्टर चाहते थे।
दिनेश धनै के दबाव में फैसला
टिहरी में यह चर्चा आम थी कि नीतेश झा, सुबोध उनियाल की बात को ज्यादा तवज्जों देते है। इसलिए हरीश रावत के शपथ लेते ही दिनेश धनै अपनी पसंद का नया डीएम लाने में जुट गए।
पढ़ें, केदारनाथ का यात्रा मार्ग तैयार होना बड़ी चुनौती
पिछले दिनों जारी आईएएस के तबादलों की सूची में झा का नाम भी था। लेकिन बहुगुणा कैंप से झा को कुछ दिन और रोकने की सिफारिश पर तबादला सूची से नाम हटा दिया गया। लेकिन दिनेश धनै नहीं माने और युगल किशोर पंत को टिहरी का डीएम बनवाने में कामयाब रहे। पंत पुनर्वास के निदेशक भी होंगे।
नीतेश झा अब शासन में आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव होंगे। और उन्हें आपदा के कार्यों के लिए बनी अनुश्रवण समिति के प्रभारी के तौर पर सीएम सचिवालय में अटैच किया गया है।