फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Panic after Firing on student in kashipur 

काशीपुर: छात्रों ने रंजिश में बीसीए के छात्र पर झोंके फायर, तेज आवाज से कॉलोनी में मची भगदड़

Sat, 06 Apr 2019 10:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, काशीपुर Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 06 Apr 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
Panic after Firing on student in kashipur 

आपसी रंजिश के चलते छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के छात्र ने दूसरे पक्ष के बीसीए के छात्र पर तमंचे से दो फायर झोंक दिए। फायरिंग की आवाज से कॉलोनी में भगदड़ मच गई। लोगों के जमा होने पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली। देर रात तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन


गढ़वाल कॉलोनी निवासी साहिल ध्यानी (20) पुत्र मुकेश ध्यानी काशीपुर के एक संस्थान में बीसीए चतुर्थ सेमेस्टर का छात्र है। इसी संस्थान से श्यामपुरम कॉलोनी निवासी एक अन्य छात्र बीबीए कर रहा है। ये दोनों छात्र इससे पूर्व एक इंटर कॉलेज में पढ़ते थे।
विज्ञापन


तभी से दोनों के बीच विवाद की स्थिति बनी थी। बताते हैं कि कई बार उनमें हाथापाई भी हो चुकी है। शुक्रवार को पुरानी मंडी स्थित एक रिजॉर्ट में एक प्रत्याशी के चुनाव कार्यक्रम में भी उनके बीच हाथापाई हो गई। तब वहां कार्यकर्ताओं ने बीच बचाव करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से जाने के बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे को फोन पर देख लेने की धमकी देते रहे। बताया जाता है कि एक पक्ष के लोगों ने साहिल व उसके दोस्तों को ललकारते हुए पहले सुभाष पार्क बुलाया और फिर गिरीताल स्थित मंदिर के पास आने का कहा।

इस पर साहिल अपने साथ चार युवकों को लेकर वहां पहुंचा। कुछ देर बाद कई मोटरसाइकिलों से करीब 12 युवक भी वहां आ धमके। गिरी सरोवर के पास दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। 

आरोप है कि बाइकों से आए लोगों ने तमंचे से साहिल पर दो फायर झोंक दिए, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। फायरिंग की आवाज सुनकर पार्षद विजय कुमार बॉबी, अधिवक्ता संजीव कुमार आकाश समेत तमाम लोग वहां पहुंचे। इस पर हमलावर फरार हो गए। 

अधिवक्ता संजीव आकाश ने कोतवाली और कटोराताल चौकी पुलिस को फायरिंग के संबंध में सूचना दी। इस पर एसएसआइ विनोद जोशी, उपनिरीक्षक दिनेश बल्लभ, गणेश पांडे आदि ने मौके पर पहुंचकर वहां लोगों से घटना की जानकारी जुटाई। उन्होंने साहिल ध्यानी से भी घटना के बारे में जानकारी की। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में उनके ठिकानों पर दबिशें दीं। लेकिन कोई हाथ नहीं लग सका। 

गिरीताल मंदिर के पास फायरिंग की सूचना मिली थी। इस मामले में छात्रों के बीच आपसी रंजिश होने की बात सामने आई है। घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
- मनोज कुमार ठाकुर, सीओ, काशीपुर। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed