{"_id":"2bf15b8c60a7482b61243705b57d312c","slug":"pangolins-are-in-danger-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंगोलिन को बचाएगी एंटी पोचिंग टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंगोलिन को बचाएगी एंटी पोचिंग टीम
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 05 Jun 2014 03:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के जंगलों में बड़ी संख्या में शिकार किए जा रहे पेंगोलिन और अन्य वन्यजीवों को बचाने की कवायद वन विभाग ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
टीम को मजबूत बनाने का प्रस्ताव भेजा
वन मुख्यालय ने एंटी पोचिंग टीम को मजबूत बनाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इसके अलावा टीम के लिए अतिरिक्त स्टाफ और पुलिस से सहयोग की मांग भी की गई है।
अमर उजाला ने बुधवार के अंक में प्रदेश में पेंगोलिन के शिकार के बढ़ते मामलों का खुलासा किया था।
प्रमुख वन संरक्षक एसएस शर्मा ने बताया कि उन्होंने बुधवार को नए सिरे से एंटी पोचिंग टीम को मजबूती देने के लिए प्रस्ताव भेज दिया है।
पहले भी दो बार प्रस्ताव भेजा गया है। लेकिन इस बार सरकार से तीन वार्डन की तुरंत मांग की गई है। ये वार्डन कोटद्वार, उत्तरकाशी और धारचूला में तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
हर वार्डन के साथ एक रेंजर, एक फारेस्टर और दो फारेस्ट गार्ड की मांग की गई है। शर्मा ने बताया कि हर टीम को पेट्रोलिंग के लिए गाड़ी की मांग भी शासन से की है।
विज्ञापन
प्रमुख वन संरक्षक ने बताया कि फ्रंटलाइन स्टाफ को भी प्रशिक्षित करने की योजना है। साथ ही पुलिस के साथ मिलकर तस्करी पर लगाम कसने की भी योजना इसमें शामिल की जाएगी।