फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pandher also be hanged

निठारी कांडः पंढेर को भी फांसी पर लटकाया जाए

Sat, 06 Sep 2014 01:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गदरपुर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, गदरपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Sat, 06 Sep 2014 01:09 PM IST
विज्ञापन
pandher also be hanged

नरभक्षी सुरेंद्र कोली को जल्द ही मेरठ जेल में फांसी मिलने वाली है, पर उसके साथ गिरफ्तार हुए मुख्य आरोपी मोनिंदर सिंह पंढेर को फांसी की सजा न मिलने से निठारी कांड की शिकार बनी पायल के पिता नंदलाल आहत हैं। उनका कहना है कि ऐसे दरिंदों को तो सरेआम फांसी पर लटकाया जाना ही उचित होगा।

विज्ञापन


अमर उजाला से पायल के पिता ने कहा कि यदि सीबीआई चाहती तो मुख्य आरोपी मोनिंदर पंढेर को भी फांसी होती। बेटी के लापता होने के बाद सबसे पहले उन्होंने ही नोएडा के सेक्टर 20 थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन सीबीआई ने तब उनकी मदद करना तो दूर, अलबत्ता उनको इस केस से हटाने के लिए जमकर परेशान किया।
विज्ञापन


गाजियाबाद के सीबीआई कोर्ट में उनके बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश किए जाने पर उनकी कोर्ट में ही तू-तू, मैं-मैं हो गई, जिसका खामियाजा उन्हें न्यायालय में अवमानना करने के रूप में आज भी भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी बेटी पायल गंवा दी

pandher also be hanged

रोजगार की तलाश में नोएडा गए नंदलाल को रोजगार तो नहीं मिला अलबत्ता उन्होंने अपनी बेटी पायल गंवा दी। निठारी कांड के खुलासे के बाद वे परिवार समेत अपने ग्राम पिपलिया में लौट गए।

2005 में नोएडा के सेक्टर 31 में निठारी गांव की एक कोठी से लड़के, लड़कियों के तमाम कंकाल मिले थे। इसमें ग्राम पिपलिया के नंदलाल की पुत्री दीपिका उर्फ  पायल भी शामिल थी। सबसे पहले नंदलाल ने ही रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

उसके बाद कोठी के मालिक मोनिंदर सिंह पंढेर और उसके नौकर सुरेंद्र कोली को गिरफ्तार किया गया था। नंदलाल के मुताबिक पूर्व में वह नोएडा के सेक्टर 19 में रहते थे। 2005 में 7 मई को उनकी बेटी दीपिका उफ ऱ् पायल घर से लापता हो गई थी।

कोली को फांसी की सजा पर पायल की मां लक्ष्मी, पिता नंदलाल का कहना था कि ऐसे दरिंदों को तो सरेआम फांसी पर लटकाया जाना ही उचित होगा, जो कोली जैसे दरिंदों के लिए सबक होगा।

फफक-फफक कर रो पड़ी पायल की मां

pandher also be hanged

निठारी कांड में नर पिशाचों का शिकार हुई दीपिका उर्फ पायल की मां लक्ष्मी उस समय फफक-फफक कर रो पड़ी जब उसे पता चला कि उसकी बेटी के हत्यारों में से एक सुरेंद्र कोली को जल्द ही फांसी पर लटका दिया जाएगा।

परिवार के मुखिया नंदलाल का कहना था कि पायल उनकी इकलौती लाडली बेटी थी। पायल को याद कर परिजनों के आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं। उनका कहना था कि नौ साल बीत जाने के बावजूद आज भी उनकी लाडली पायल की हंसी याद आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed