फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Panchayati Akhara Nirmala bank Account transaction Ban till 17th march

पंचायती अखाड़ा निर्मला के संतों में विवाद बढ़ा, सिविल कोर्ट ने 12 बैंक खातों में लेन-देन लगाई रोक

Wed, 11 Mar 2020 07:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 11 Mar 2020 07:05 PM IST
सार

  • पंचायती अखाड़ा निर्मला के खातों पर रोक, 17 मार्च तक नहीं होगा कोई लेनदेन 

विज्ञापन
Panchayati Akhara Nirmala bank Account transaction Ban till 17th march
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरिद्वार में पंचायती अखाड़ा निर्मला के संत महंतों के बीच चल रहा विवाद बढ़ता ही जा रहा है। पंचायती अखाड़ा निर्मला के श्रीमहंत रेशम सिंह की अपील पर अखाड़ा के सभी बैंकों के खाते के लेनदेन पर कुरुक्षेत्र के सिविल कोर्ट ने 17 मार्च तक के लिए रोक लगा दी है।

विज्ञापन


कनखल स्थित निर्मल संतपुरा आश्रम में पत्रकारों से बातचीत में पंचायती अखाड़ा निर्मला के महंत प्रेम सिंह ने बताया कि अखाड़ा से जुड़े कुछ संत अखाड़े की जमीन को खुर्द-बुर्द करने में लगे हुए हैं। अखाड़ा के पुराने खातों से रुपये निकालकर नए खाते बनाकर लेनदेन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

यही नहीं खाता खोलने के लिए फर्जी तरीके से प्रस्ताव भी पास किया हुआ है। उन्हाेंने बताया कि अखाड़े की संपत्ति को खुर्द बुर्द होने से रोकने के लिए अखाड़ा के श्रीमहंत रेशम सिंह ने कुरुक्षेत्र के सिविल कोर्ट में अपील दायर करते हुए बैंकों खातों से रुपये निकालने पर रोक लगाने की मांग की।

अपील पर सुनवाई करते हुए कुरुक्षेत्र के सिविल जज ने पांच मार्च को आदेश देते हुए 12 बैंक खातों से रुपये निकालने पर रोक लगा दी। उन्होंने बताया कि यदि इस अवधि में रुपये निकाले जाते है तो उसे गैरकानूनी माना जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed