पंचायत महाकुंभ में गूंजा स्मॉग का मुद़्दा, मंत्री बोले 'सांस लेना दूभर हो जाए तो उत्तराखंड आएं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के पंचायत महाकुंभ में वक्ताओं ने कहा कि पंचायतों के सहयोग से ही नए भारत के निर्माण का रास्ता साफ होगा। पंचायतों को ज्यादा अधिकार देकर मजबूत किया जाना चाहिए।
उत्तराखंड के गांवों से हो रहे पलायन पर चिंता जताते हुए पंचायत स्तर पर भी प्रयास करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने पर्यावरण को संरक्षित कर उत्तराखंड को आक्सीजन पर्यटन केंद्र बनाने पर जोर दिया। बड़े शहरों में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताते हुए वक्ताओं ने कहा कि भविष्य में उत्तराखंड स्वच्छ हवा की जिम्मेदारी लेगा। इसके लिए सबको मिलकर काम करना होगा।
हरकी पैड़ी स्थित मालवीय द्वीप पर आयोजित एक दिवसीय पंचायत महाकुंभ में प्रदेशभर के सैकड़ों पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए। पंचायत महाकुंभ का पंचायती राज मंत्री अरविंद पांडे, परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री अरविंद पांडे ने दिल्ली के साथ अन्य शहरों में बढ़ते स्मॉग की चर्चा करते हुए कहा कि देश के अन्य शहरों में स्मॉग हो या फॉग, धुंध हो या धुआं।
जब सांस लेना दूभर हो जाए तो तब उत्तराखंड स्वच्छ हवा की जिम्मेदारी ले सकता है। बड़े शहरों के लोगों को साफ हवा के लिए उत्तराखंड का रुख करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इसलिए प्रदेश के लोगों को गांवों से बड़े शहरों की तरफ नहीं दौड़ना चाहिए। कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने पंचायत प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि पलायन रोकने को पंचायतों को और सशक्त बनाएं।
परमार्थ निकेतन स्वर्गाश्रम (ऋषिकेश) के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि ने गंगा को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाने के विषयों पर चर्चा करते हुए तटों पर फलदार, छायादार और जड़दार पौधों का रोपण जोर दिया।
उन्होंने राज्य के सभी घरों में शौचालय बनाने और उनके प्रयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने राज्य को आक्सीजन पर्यटन स्थल बनाने पर जोर देते हुए कहा कि प्राणवायु पर्यटन से पलायन घटेगा।
पंचायत प्रतिनिधियों को कराया संकल्प
पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि गंगा के किनारे पंचायत महाकुंभ कराना ऐतिहासिक साबित होगा। उन्होंने कहा कि ग्राम इकाई मजबूत होने से देश मजबूत होगा।
पंचायत महाकुंभ को भगवानपुर की विधायक ममता राकेश, संजय गुप्ता, प्रदीप बत्रा, स्वामी यतिश्वरानंद, हरिद्वार नगर निगम के मेयर मनोज गर्ग, पूर्व सांसद बलराज पासी, ओमप्रकाश जमदग्नि, नरेश शर्मा, ज्योति प्रसाद गैरोला आदि ने भी संबोधित किया। संचालन एएमए आरएन त्रिपाठी और डीपीआरओ रमेश चंद त्रिपाठी ने किया। महाकुंभ के बाद जिला पंचायत अध्यक्षों के बीच पंचायतों को मजबूत करने को विचार विमर्श हुआ।
पंचायत प्रतिनिधियों को कराया संकल्प
पंचायती राज मंत्री अरविंद पांडे ने पंचायत प्रतिनिधियों को स्वच्छता का संकल्प दिलवा। पंचायत प्रतिनिधियों ने ‘हम संकल्प लेते हैं गंगा को निर्मल एवं स्वच्छ बनाने, वातावरण को स्वच्छ एवं साफ रखने, सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाने, शौचालय का उपयोग करने और उत्तराखंड एवं भारत को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लिया।
उपस्थित सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने हाथ खड़े करके संकल्प लिया। स्वामी चिदानंद मुनि ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नदियों को स्वच्छ रखने एवं शौचालय बनाने एवं उपयोगक रने का संकल्प दिया। उन्होंने विशिष्ट अतिथियों को शिवत्व का प्रतीक रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया।