{"_id":"685a6d707bfb5ecf16032dad","slug":"panchayat-election-unopposed-election-of-pradhan-held-for-second-time-in-devprayag-radagad-gram-panchayat-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Devprayag News: राडागाड ग्राम पंचायत में दूसरी बार निर्विरोध हुआ प्रधान का चुनाव, कायम रखी गई पंरपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Devprayag News: राडागाड ग्राम पंचायत में दूसरी बार निर्विरोध हुआ प्रधान का चुनाव, कायम रखी गई पंरपरा
Tue, 24 Jun 2025 02:59 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (श्रीनगर गढ़वाल)
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (श्रीनगर गढ़वाल)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 24 Jun 2025 02:59 PM IST
सार
देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र की राडागाड ग्राम पंचायत ने तय किया था कि हर पंचवर्षीय योजना में एक-एक गांव से बारी-बारी से प्रधान निर्विरोध चुना जाएगा। यह परंपरा इस बार भी कायम रही।
विज्ञापन
निर्विरोध चुना गया प्रधान प्रत्याशी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र की राडागाड ग्राम पंचायत ने एक बार मिसाल कायम की गई। त्रिस्तरीय पंचायती चुनावों की औपचारिक घोषणा से पहले ही राडागाड, ग्वाड़ और टोला गांवों से मिलकर बनी इस पंचायत में ग्रामीणों ने पारस्परिक एकता और भाईचारे की परंपरा को कायम रखते हुए दूसरी बार प्रधान का चुनाव निर्विरोध किया है।
विज्ञापन
ग्वाड़ गांव की शोभा देवी नेगी को निर्विरोध प्रधान चुना गया, जबकि टोला गांव की राजेश्वरी देवी बर्त्वाल उपप्रधान बनीं। सात वार्ड सदस्यों का चुनाव भी सर्वसम्मति से किया गया। यह निर्णय ग्रामीणों की आपसी समझ और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन
पहल की सराहना
वर्ष 2013 में सड़क की मांग को लेकर किए गए आंदोलन के बाद गांवों ने तय किया था कि हर पंचवर्षीय योजना में एक-एक गांव से बारी-बारी से प्रधान निर्विरोध चुना जाएगा। यह परंपरा इस बार भी कायम रही। बैठक में स्पष्ट किया गया कि यदि सीट पुरुष सामान्य के लिए होती, तो शोभा देवी के स्थान पर उनके पति विक्रमसिंह नेगी को चुना जाता।
विज्ञापन
इस निर्णय को टोला ग्वाड़ राडागाड विकास मंच ने समर्थन देते हुए कहा कि पंचायत चुनावों में अक्सर आपसी फूट पड़ती है, जबकि निर्विरोध चुनाव एकता और संसाधन बचाने का रास्ता है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कर्ण सिंह बर्त्वाल और अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह बर्त्वाल ने इस पहल की सराहना की और अन्य पंचायतों से भी इसे अपनाने का आह्वान किया।
ये भी पढ़ें...Uttarkashi Landslide: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ शुरू, कुछ और लोगों के दबे होने की है आंशका
नवनिर्वाचित प्रधान शोभा देवी ने कहा कि वे पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगी। ग्रामीणों की यह एकजुटता क्षेत्र में लोकतांत्रिक जागरूकता और विकासशील सोच की मिसाल बन गई है।