{"_id":"04b851a2b2230062841b0bf6acfe567f","slug":"panchayat-election-in-uttarakhand-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के प्रशिक्षण से 86 कार्मिक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के प्रशिक्षण से 86 कार्मिक लापता
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 09 Jun 2014 03:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रशिक्षण से 86 कार्मिक लापता रहे। प्रभारी कार्मिक एडीएम वित्त प्रताप सिंह शाह का कहना है कि संबंधित कर्मियों ने 24 घंटे में कारण नहीं बताया तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
ओएनजीसी सभागार में दिया गया प्रशिक्षण
चेतावनी दी कि इनकी गिरफ्तारी भी करवाई जाएगी। पंचायत चुनाव में नियुक्त किए गए जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों और मतदान कार्मिकों को रविवार को ओएनजीसी सभागार में प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
दो पालियों में 1008 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। पहली पाली में 45 और दूसरी पाली में 41 कार्मिक गैरहाजिर रहे।
विभागाध्यक्षों को कर्मचारियों की सूची अपडेट करने का निर्देश दिया गया। किसी कर्मचारी की मृत्यु या स्थानांतरण होने पर तुरंत जानकारी देने के लिए भी कहा गया।
विज्ञापन
यहां लग सकती है कार्मिकों की ड्यूटी
प्रभारी कार्मिक शाह ने कहा कि प्रथम चरण में लगे कार्मिकों की ड्यूटी तृतीय चरण के निर्वाचन और मतगणना कार्य में भी लग सकती है। मास्टर ट्रेनर मुस्तफा खान ने कहा कि ग्राम पंचायत में प्रत्याशियों की संख्या अधिक हो सकती है।
मतदानकर्मियों को चुनाव चिह्नों का विशेष ध्यान रखना होगा। प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि पंचायत चुनाव में मध्यमा अंगुली में स्याही लगेगी, क्योंकि लोकसभा चुनाव में लोगों की तर्जनी पर लगी स्याही अभी मिटी नहीं है।
इस मौके पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बैलट पत्रों के रंग के संबंध में बताया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर एसपी खाली, यूडी गोस्वामी आदि मौजूद रहे।