फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   panchayat election in uttarakhand

पंचायत चुनावः निशंक, त्रिवेंद्र की साख भी पेटीबंद

Wed, 25 Jun 2014 03:08 PM IST
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 25 Jun 2014 03:08 PM IST
विज्ञापन
panchayat election in uttarakhand

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का अंतिम चरण पूरा होते ही प्रत्याशियों की किस्मत संग उन्हें समर्थन दे रहे पार्टी के दिग्गजों त्रिवेंद्र सिंह रावत और डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की साख भी पेटीबंद हो गई है।

विज्ञापन


परिणाम आने के बाद साफ हो जाएगा कि आने वाले डोईवाला विधानसभा उपचुनाव में किस भाजपाई दिग्गज की धमक कायम रह सकती है।

अच्छी राजनीतिक पकड़
मारखमग्रांट द्वितीय से मैदान में डोईवाला की निवर्तमान क्षेत्र पंचायत प्रमुख नगीना रानी को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव त्रिवेंद्र सिंह रावत का समर्थन है तो उनके मुकाबले खड़ी नीतू वर्मा को डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के समर्थन की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


वहीं, रायपुर ब्लॉक की लाडपुर से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे सुभाष शर्मा को निशंक का समर्थन हासिल है तो मुकाबले में उतरे निवर्तमान ग्राम प्रधान कपिल बोरा पर त्रिवेंद्र रावत का हाथ बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव में जगह-जगह उनके होर्डिंग में त्रिवेंद्र रावत को देखा जा सकता है। वहीं, सुभाष शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता हैं और सपा संस्थापक रहे हैं।

बताते हैं क्षेत्र में उनकी अच्छी राजनीतिक पकड़ है। वे जीतकर आए तो जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर मजबूत दावेदार होंगे। इस सीट पर कपिल को अजीत रौठाण भी कड़ा मुकाबला दे रहे हैं।

वैसे इस सीट से सुभाष शर्मा समेत नौ प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें मनोज कुकसाल, अनेज्ञ कुकसाल, कपिल बोरा, संतोष सेमवाल, सोमेश बुडाकोटी, नितिन पुंडीर और प्रवीन गौड़ शामिल हैं।


वहीं, जिला पंचायत सदस्य की दूसरी सीट मारखमग्रांट द्वितीय है। यहां निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख और भाजपा अधिकृत प्रत्याशी नगीना रानी और कांग्रेस समर्थित टीना सिंह के बीच मुकाबला है।

बताते हैं कि नगीना को कड़ी टक्कर नीतू वर्मा दे रही हैं। सूत्र बताते हैं कि नीतू को पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का समर्थन हासिल है।

17 सीटों पर 95 दावेदार हैं मैदान में
परवादून से जिला पंचायत सदस्य की 17 सीटों के लिए कुल 95 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें दस सीटें डोईवाला और सात रायपुर ब्लॉक की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed