फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pallavi fashion designer famous in dubai

पल्लवी के फैशन की परदेश में डिमांड

Sun, 28 Sep 2014 10:13 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 28 Sep 2014 10:13 AM IST
विज्ञापन
pallavi fashion designer famous in dubai

उत्तराखंड की पल्लवी सकलानी रतूड़ी इस वक्त दुबई में रह रही हैं। नेशनल सेंटर ऑफ डिजाइन एंड प्रॉडक्ट डेवलपमेंट के लिए हैंडीक्राफ्ट प्रोग्राम और डिजाइन एंड टेक्निकल डेवलपमेंट वर्कशाप चलाने वालीं पल्लवी का खाड़ी के फैशन डिजाइनरों में नाम है।

विज्ञापन


हैंडीक्राफ्ट को आगे बढ़ाने में जुटीं
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलाजी (निफ्ट) दिल्ली से डिग्री हासिल करने के बाद पल्लवी ने डिजाइनिंग की दुनिया में कदम रखा। केंद्र के टेक्सटाइल मंत्रालय के तहत विकास आयुक्त के यहां वह डिजाइन को-आर्डिनेटर भी रहीं। हैंडीक्राफ्ट को आगे बढ़ाने के लिए प्रोग्राम चलाए।
विज्ञापन


दून के कांवेंट ऑफ जीसस एंड मेरी (सीजेएम) स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा हासिल करने वाली पल्लवी का कुछ समय मुंबई में भी बीता। जहां उन्होंने दिल्ली, मुंबई, सिंगापुर समेत कई देशों में काम कर रहे डिजाइनर अंजलि, अर्जुन कपूर के साथ बतौर असिस्टेंट मैनेजर काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति सिद्धार्थ के दुबई में जॉब करने के कारण पल्लवी को भी उनके साथ दुबई में जाना पड़ा, लेकिन पल्लवी ने अपने पैशन को मरने नहीं दिया। उन्होंने फ्रीलांस डिजाइनर के बतौर अपने काम को जारी रखा। लग्जरी रिटेल फैशन ब्रांड ‘रिवोली’ के लिए भी काम किया। इस वक्त फैशन डिजाइनिंग की दुनिया में तकरीबन 29 वर्षीया पल्लवी सकलानी रतूड़ी का नाम है।

यहां उन्हें बड़ी संख्या में फैशन शोज के भी आर्डर्स मिलते हैं। बात यहीं नहीं रुकती है। अंतर्राष्ट्रीय फलक पर छा जाने की तमन्ना में वह अब हल्ट बिजनेस स्कूल से मास्टर्स इन इंटरनेशनल बिजनेस कर रही हैं।


शादी, प्रेम और पैशन का अंत नहीं
पल्लवी बताती हैं कि शादी प्रेम बंधन है। काम तो एक पैशन है, इसका अंत शादी से कैसे हो सकता है। यही वजह है कि इस वक्त वह अपने काम को पूरा वक्त दे पा रही है। पति सिद्धार्थ भी डूआईवाई यानी डू इट योअरसेल्फ में यकीन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed