फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pakistani hindu in kanwar yatra haridwar

कांवड़ लेने पाक से आए हिंदू भी बोले, बम-बम भोले

Mon, 21 Jul 2014 03:00 PM IST
डॉ. योगेश योगी, मनीष राठी/ अमर उजाला, हरिद्वार
डॉ. योगेश योगी, मनीष राठी/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 21 Jul 2014 03:00 PM IST
विज्ञापन
pakistani hindu in kanwar yatra haridwar

धर्मनगरी हरिद्वार में पाकिस्तान के हिंदू नागरिक भी बम-बम भोले के जयकारे लगा रहे हैं। कांवड़ लेने हरिद्वार पहुंचा 18 पाकिस्तानी हिंदुओं का जत्था दिल्ली के बिजवासन में शिव का जलाभिषेक करेगा।

विज्ञापन


जत्थे में शामिल लोगों का कहना है पाकिस्तान में हिंदुओं को उनके त्योहार नहीं मनाने दिए जाते।

रविवार सुबह हरकी पैड़ी पहुंचे पाक नागरिकों ने बताया कि वे लोग टुकड़ों-टुकड़ों में साल भर के धार्मिक वीजा पर सिंध प्रांत (पाकिस्तान) के जिला मटिहारी से पहुंचे हैं।

विज्ञापन

पाक में धार्मिक शिक्षा देने की आजादी तक नहीं

pakistani hindu in kanwar yatra haridwar

जत्थे में शामिल दीवान राजपूत और किशन राजपूत ने बताया कि शिव की पूजा-अर्चना के महीने सावन में ऐसा रंग होता है, कभी सोचा भी नहीं था।

पाकिस्तान में पूजा मंदिरों के गेट बंद करके करनी पड़ती है। शक्ति देवी और सोनाली ने बताया कि पाक में हिंदू लड़कियों को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जाता है।

शिवनाथ ने मुताबिक हिंदुओं को अपने बच्चों को धार्मिक शिक्षा देने की आजादी तक नहीं है। मजबूरी में बच्चों को मदरसों में पढ़ाना पड़ता है।

मोटर मैकेनिक रूपचंद ने बताया कि पाक सरकार अल्पसंख्यकों की सहायता के लिए कोई कदम नहीं उठाती। जत्थे में शामिल लोगों ने भारत सरकार से नागरिकता देने की गुहार लगाई है।

‘पाक हिंदुओं के लिए संघर्ष करेंगे’

pakistani hindu in kanwar yatra haridwar

दिल्ली निवासी नाहर सिंह तीन साल से पाकिस्तान से आए हिंदू परिवारों को नागरिकता और सुविधाएं दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

रविवार को दल को लेकर हरिद्वार पहुंचे नाहर सिंह ने बताया कि वह पाक हिंदुओं के लिए संघर्ष करते रहेंगे। बताया कि उनके दिल्ली बिजवासन स्थित निवास पर 600 से ज्यादा पाक हिंदू रह रहे हैं।

मई-2013 में दिल्ली हाईकोर्ट में इनकी नागरिकता के लिए याचिका दायर की थी। राष्ट्रपति से भी मदद की गुहार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed