फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pak jayreen came to piran kaliyar

पाकिस्तान से लेकर पहुंचे अमन और दोस्ती का पैगाम

Wed, 23 Dec 2015 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर (रुड़की)
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर (रुड़की) Updated Wed, 23 Dec 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
pak jayreen came to piran kaliyar

अमृतसर से देहरादून के बीच चलने वाली लाहौरी एक्सप्रेस मंगलवार को दोस्ती का पैगाम लेकर रुड़की पहुंची। पिरान कलियर में दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स में शिरकत करने के लिए 171 पाकिस्तानी जायरीनों का जत्था रुड़की आया। कड़ी सुरक्षा के बीच छह रोडवेज बसों से उन्हें कलियर पहुंचाया गया। साबरी गेस्ट हाउस में ठहरे पाक जायरीन हफ्ते भर चलने वाली तमाम रस्मों में शामिल होंगे।

विज्ञापन


कलियर उर्स में हर साल विदेशों तक से जायरीन आते हैं। पाकिस्तान से 200 जायरीनों का कोटा तय  किया गया है। इस बार 171 जायरीन आए हैं। ये जायरीन समझौता एक्सप्रेस से लाहौर से अटारी बॉर्डर पहुंचे वहां से अमृतसर से लाहौरी एक्सप्रेस से मंगलवार को करीब सवा तीन घंटे की देरी से सुबह नौ बजे रुड़की रेलवे स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन


यहां पहले से मुस्तैद मेला एसपी मदन सिंह फर्सवाण समेत मेलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने उनकी अगवानी की। कड़ी सुरक्षा के बीच रोडवेज बसों से उन्हें कलियर पहुंचाया गया। जहां साबरी गेस्ट हाउस में उन्हें ठहराया गया है। जायरीनों को रुड़की से कलियर पहुंचाने के दौरान सीओ कुलदीप असवाल, गंगनहर कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल, सिविल लाइंस कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी गोविंद कुमार, एसओ कलियर व मेला प्रभारी महेश जोशी आदि शामिल रहे। टीम लीडर रियाज साबरी ने बताया कि दरगाह पर जियारत व चादरपोशी समेत अलग अलग रस्मों में शामिल होने के बाद 27 दिसंबर की शाम जायरीन अपने वतन पाकिस्तान लौट जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाक के इन शहरों से आएं हैं जायरीन

pak jayreen came to piran kaliyar

पाकिस्तान के कराची, लाहौर, हैदराबाद, इस्लामाबाद, रावलपिंडी, फैसलाबाद, साइवाल, पेशावर, पाक पट्टन आदि शहरों के जायरीन कलियर पहुंचे।

कलियर पहुंचने पर गर्मजोशी से हुआ स्वागत
पाकिस्तानी जायरीनों के कलियर पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्थानीय विधायक व संसदीय सचिव फुरकान अहमद ने साबरी गेस्ट हाउस पहुंचकर फूल मालाओं से जायरीनों का इस्तकबाल किया।

विधायक फुरकान ने कहा कि दरगाह पर यही दुआ है कि दोनों मुल्कों के बीच खटास खत्म हो और पूरी दुनिया में अमन चैन कायम रहे। टीम लीडर रियाज साबरी ने कहा कि साबिर पाक की अकीदत और हिंदुस्तानियों का प्यार हर साल यहां खींच लाता है। जायरीनों का स्वागत करने वालों में हाजी सईद हसन, मोहसीन सिद्दीकी, नाजिम त्यागी, कासिम खान, प्रधान यासीन, अयूब, अकरम, समून, मोहसीन अल्वी, नौशाद, इसरार, मुन्ना मलिक, इस्तकार आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed