फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   painting exhibition in kauthig 2016.

चटख रंगों में महसूस की पहाड़ की खनक

Sun, 24 Jan 2016 01:36 PM IST
वेद विलास उनियाल/ अमर उजाला, मुंबई
वेद विलास उनियाल/ अमर उजाला, मुंबई Updated Sun, 24 Jan 2016 01:36 PM IST
विज्ञापन
painting exhibition in kauthig 2016.

महानगर मुंबई में मन बार-बार जड़ों की ओर लौटता है। शायद यही वजह है कि मुंबई में उत्तराखंड कौथिग-2016 में दूरदराज से आए लोगों को प्रीतिमा वत्स की पेंटिग्स में अपने घरों की याद आई, जो उन्होंने पहाड़ शृंखला के तहत बनाई हैं।

विज्ञापन


दिल्ली की चित्रकार प्रीतिमा वत्स की पेंटिंग प्रदर्शनी मुंबई कौथिग में चल रही है। अपने रिश्तों की खनक को चटख रंगों में उत्तराखंड के उन लोगों ने महसूस किया जो चाहकर भी सालों से पहाड़ नहीं जा पाए हैं।
विज्ञापन


चाहे वह चिपको आंदोलन की याद हो या पहाड़ की तबाही, हरियाली बचाने की ललक या पहाड़ की सांस्कृतिक को जीवंत रखने की कोशिश, ये सारे रंग प्रीतिमा की कला में खूब खिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी कला यात्रा के बारे में वह कहती हैं कि पहाड़ की लगातार यात्राओं ने मुझे वहां की सांस्कृतिक अस्मिता को करीब से महसूस करने का मौका दिया। अब तो पहाड़ घर की तरह लगता है। मैं बताना चाहूंगी कि मेरे लिए पहाड़ का मतलब पत्थर नहीं होता। मेरे लिए पहाड़ का मतलब है जिजीविषा की पूजा।

प्रीतिमा की कला के रंग चटख हैं। वे पहाड़ों की संवेदना को उभारती है। ऐसे समय जब जंगल और गांवों को बचाने के लिए आह्वान हो रहा हो, प्रीतिमा के ये चित्र उसी लौ को फिर से जगाते प्रतीत होते हैं। इसमें उन वृक्षों की मूक संवाद है। जिन वृक्षों की रक्षा के लिए गौरा देवी और उनकी साथियों ने दुनिया को झकझोरा था।

प्रकृति और इंसान के रिश्ते को महसूस कराते ये चित्र सबका ध्यान खींचते हैं। कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनियों में हिस्सेदारी कर चुकी प्रीतिमा वत्स इन दिनों पहाड़ के लोकगीत और लोक संगीत पर चित्रों की एक प्रदर्शनी आयोजित करने में भी लगी हैं।


कौथिग मुंबई-2016 के बाद देहरादून में इस प्रदर्शनी का आयोजन होगा। फिलहाल मुंबई में उनकी कला के रंग चहक रहे हैं। मेले में आए लोगों को वे रंग अपने से लगते हैं। कई लोगों ने प्रीतिमा वत्स की पेंटिग के बहाने चिपको आंदोलन को जानने में रुझान दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed