फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Asif and Tanveer's pair emerged as winners in carrom

Dehradun News: कैरम में आसिफ-तनवीर की जोड़ी बनी विजेता

Fri, 09 Oct 2026 05:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
Asif and Tanveer's pair emerged as winners in carrom
मसूरी। मसूरी शरदोत्सव के तहत आयोजित कैरम और कबड्डी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कैरम के मसूरी डबल्स ओपन वर्ग में आसिफ और तनवीर की जोड़ी ने खिताब अपने नाम किया। सीनियर सिटीजन डबल्स वर्ग में देहरादून की जोड़ी विजेता रही। वहीं, कबड्डी बालक ओपन वर्ग में विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता का फाइनल शनिवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन

कैरम प्रतियोगिता के मसूरी डबल्स ओपन वर्ग के फाइनल में आसिफ और तनवीर की जोड़ी ने चंद्र वर्मा और मोहित की जोड़ी को कड़े मुकाबले में 29-26 से हराकर जीत दर्ज की। सीनियर सिटीजन डबल्स वर्ग के फाइनल में देहरादून के पीयूष थपलियाल और अनुराग कला की जोड़ी ने सीएस भट्टी और रमेंद्र सिंह की जोड़ी को 16-02 और 19-0 से पराजित कर खिताब जीता। कबड्डी बालक ओपन वर्ग में देवभूमि की टीम ने रमा देवी को 29-04 से हराया। दूसरे मुकाबले में बाबा क्लब ने पर्यटन घाटी कालीधर को 25-19 से शिकस्त दी, जबकि जौनपुर की टीम ने नैनबाग को 24-16 से पराजित किया। कबड्डी प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका प्रवीण रावत, गुडमोहन, कुलदीप चौहान और नरेंद्र चौहान ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed