फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A range of activities, from community gatherings (*chaupals*) to technical quizzes, will be held during Postal Week

Dehradun News: डाक सप्ताह में होंगी चौपाल से तकनीकी क्विज सहित कई गतिविधियां

Fri, 09 Oct 2026 05:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
A range of activities, from community gatherings (*chaupals*) to technical quizzes, will be held during Postal Week
देहरादून। डाक विभाग नौ से 15 अक्तूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मना रहा है। इस दौरान आमजन को डाक विभाग की सेवाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। विद्यार्थियों, ग्राहकों और कारोबारियों को जोड़ने पर भी विशेष जोर रहेगा।
विज्ञापन

सप्ताह के तहत डाक चौपाल, वित्तीय समावेशन शिविर और पत्र लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इनमें तकनीकी क्विज जैसी गतिविधियां भी शामिल की गई हैं। इसके तहत 12 अक्तूबर को फिलेटली दिवस पर विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम होंगे। दीनदयाल स्पर्श योजना और ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी दी जाएगी। फिलेटली कार्यशाला, समूह चर्चा और डाक टिकट प्रदर्शनी भी आयोजित होगी।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी और पोस्टकार्ड ड्राइंग जैसी गतिविधियां भी शामिल हैं। इन कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को डाक टिकट संग्रह और पत्र लेखन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। वहीं 13 अक्तूबर को वित्तीय समावेशन व नागरिक केंद्रित सेवाएं दिवस मनाया जाएगा। प्रत्येक उपमंडल और प्रधान डाकघर में डाक चौपाल लगाई जाएगी। इनमें डाकघर बचत बैंक, डाक जीवन बीमा और आधार सेवाओं की जानकारी मिलेगी। संबंधित सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक भी आयोजित होंगे। ग्राहकों के अनुभवों पर आधारित वीडियो भी तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही 14 अक्तूबर को डाक व पार्सल दिवस मनाया जाएगा। इंडिया पोस्ट के साथ काम कर रहे बड़े ग्राहकों और छोटे कारोबारियों की सफलता की कहानियों का प्रचार होगा। रेलवे मेल सेवा कार्यालयों में कर्मचारियों के लिए छंटाई प्रतियोगिता होगी। 15 अक्तूबर को प्रौद्योगिकी व नवाचार दिवस पर कर्मचारियों और ग्राहकों के लिए तकनीकी क्विज आयोजित होगी। वन पोस्टल नेटवर्क, इनफाइनाइट पॉसिबिलिटीज थीम पर पोस्टाथॉन वॉक का आयोजन भी किया जाएगा। सप्ताह के दौरान डाकघरों में आधुनिक सेवाओं और तकनीकी सुविधाओं का प्रदर्शन होगा। इन कार्यक्रमों को आयोजित करने में के पीछे डाक विभाग का उद्देश्य अपनी योजनाओं और सेवाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed