फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Painful killing of woman living in a live-in relationship, body was cut into pieces

लिव इन रिलेशन में रह रही महिला की दर्दनाक हत्या, कई टुकड़े कर बोरे में डाला था शव

Mon, 23 Sep 2019 09:19 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 23 Sep 2019 09:19 AM IST
सार

  • हत्या के बाद शव के तीन टुकड़े कर ठिकाने लगाने को बोरे में डाले
  • मकान मालिक के बेटे ने देखा तो मौके से फरार हुआ आरोपी

विज्ञापन
Painful killing of woman living in a live-in relationship, body was cut into pieces
प्रतीकात्मक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के राजा कॉलोनी में एक युवक ने उसके साथ लिव इन रिलेशन में रह रही महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्याकर दी। इसके बाद उसने शव के तीन टुकड़े कर दिए और इन टुकड़ों को बोरे में भरकर वह ठिकाने लगाने की तैयारी में था। इसी बीच, मकान मालिक के बेटे को उसकी हरकतों पर संदेह हुआ तो उसने आसपास के लोगों को जानकारी दी।

विज्ञापन


इस बीच, हत्यारोपी फरार हो गया। घटना की सूचना पर एसएसपी बरिंदरजीत सिंह सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के लोगों से दोनों के बारे में जानकारी ली। काफी कोशिश के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

 

दोनों ने रात में शराब पी और फिर झगड़ा हुआ

जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैंप वार्ड संख्या दो में पीलीभीत के थाना बीसलपुर मंगली गांव निवासी रामप्रकाश का मकान है। इस मकान में प्रेमपाल नाम का एक युवक करीब दो माह पहले 35 वर्षीय एक महिला के साथ रहने आया था। बताया जा रहा है कि महिला प्रेम प्रसंग के चलते अपने बच्चों को छोड़कर उसके साथ भाग आई थी। प्रेमपाल और महिला दोनों मकान निर्माण में में मजदूरी करते थे। कुछ समय से दोनों बागेश्वर में कहीं काम करने गए थे।

शनिवार को ही दोनों यहां लौटे थे। आसपास के लोगों के मुताबिक दोनों ने रात में शराब पी और फिर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। रविवार की सुबह महिला और प्रेमपाल कहीं चले गए थे। शाम को दोनों कमरे पर लौट आए। इस दौरान प्रेमपाल ने मोबाइल पर तेज आवाज में गाने लगा दिए। इसके बाद उसने महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी और शव के तीन टुकड़े कर बोरे में भर दिए। उसकी हरकतों पर संदेह होने पर मकान मालिक के बेटे ने आसपास के लोगों को जानकारी दी। इस बीच, हत्यारोपी फरार हो गया।

महिला की हत्या की सूचना पर लगा जमावड़ा

ट्रांजिट कैंप वार्ड संख्या दो में महिला की नृशंस हत्या की सूचना मिलने पर सैकड़ों लोग घटनास्थल के आसपास गलियों में जमा हो गए। एसएसपी के अलावा एसपी क्राइम प्रमोद कुमार, एएसपी देवेंद्र पींचा, तहसीलदार अमृता शर्मा, सीओ हिमांशु साह, एसओ विद्यादत्त जोशी मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी पींचा ने बताया कि महिला की शिनाख्त के साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं एक और महिला का शव मिलने से पुलिस विभाग सककते में आ गया। प्रथम दृष्ट्या इसे हत्या का माममला मानकर पुलिस जांच में जुट गई है।
 

विज्ञापन

बंद कमरे में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

ट्रांजिट कैंप में रविवार देर रात बंद पड़े कमरे में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला कुछ महीने पहले ही कोलकाता से हलवाई का काम करने वाले एक व्यक्ति के साथ किराए पर रहने आई थी। प्रथम दृष्टया महिला की गला दबाकर हत्या होने का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 

ट्रांजिट कैंप के सी ब्लाक में दो महीने पूर्व कोलकाता से ध्रुव दास एक महिला के साथ रहने आया था। उसने कमरे के  समीप ही एक दुकान किराए पर लेकर  मिठाई का काराबोर शुरू किया था। करीब पांच दिनों से ध्रुव दुकान और कमरे में ताला लगाकर कई लोगों के लाखों रुपये लेकर गायब था। इसके खिलाफ लोगों ने थाने में शिकायत भी की थी। रविवार की रात हलवाई के बंद पड़े कमरे से लोगों को दुर्गंध महसूस हुई।

शक होने पर उन्होंने ट्रांजिट कैंप थाने को सूचना दी। एसओ विद्यादत्त जोशी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कमरे का ताला तोड़ा तो अंदर महिला का शव पड़ा था। महिला की उम्र करीब 33 साल बताई जा रही है। सूचना पर एसपी सिटी देवेंद्र पींचा, एसपी क्राइम प्रमोद कुमार, सीओ हिमांशु शाह, तहसीलदार डॉ. अमृता शर्मा भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने बताया कि शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा है। कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। अभी शव की शिनाख्त करने के साथ ही इसके कारणों की जांच की जा रही है। खुलासे के लिए टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed