फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pahalgam terror attack: Trains on Amarnath route and luggage of passengers checked railway station

Pahalgam Attack: स्टेशन से लेकर होटल ढाबों तक चेकिंग, अमरनाथ रूट की ट्रेनों और यात्रियों के सामान की जांच

Fri, 25 Apr 2025 01:17 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 25 Apr 2025 01:17 PM IST
सार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड में पुलिस अलर्ट मोड पर है। जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर प्लेटफाॅर्म, रेलवे परिसर और ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिसकर्मियों ने प्लेटफाॅर्म और स्टेशन परिसर में संदिग्धों से पूछताछ की।

विज्ञापन
Pahalgam terror attack: Trains on Amarnath route and luggage of passengers checked railway station
ट्रेन ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की घटना के बाद पुलिस प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। पुलिस रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, होटल और ढाबों में सघन चेकिंग कर रही है। मंगलवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


अभियान के दौरान जीआरपी थानाध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर प्लेटफाॅर्म, रेलवे परिसर और ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिसकर्मियों ने प्लेटफाॅर्म और स्टेशन परिसर में संदिग्धों से पूछताछ की।

विज्ञापन

इस दौरान अकारण रेलवे परिसर में मौजूद लोगों को पूछताछ के बाद बाहर कर दिया गया। ट्रेनों में भी सामान इत्यादि की जांच की गई। थानाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। वहीं, कोतवाली पुलिस ने बस अड्डा, रुड़की तिराहा, बालावाली तिराहा सहित सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग की। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों और होटल ढाबों पर चेकिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अमरनाथ रूट की ट्रेनों और यात्रियों के सामान की जांच की
आतंकी हमले के बाद अमरनाथ की ओर से आ रही ट्रेनों में बम निरोधक दस्ते और जीआरपी ने सघन चेकिंग अभियान चलाना शुरू कर दिया है। रात के वक्त रुड़की पहुंच रही जम्मूतवी, लोहित और अमरनाथ एक्सप्रेस में सघन चेकिंग अभियान जारी है। वहां से आ रहे यात्रियों से भी पूछताछ कर उनके आने-जाने के कारणों के संबंध में भी पूछताछ हो रही है।


ये भी पढ़ें...Pahalgam Attack: सेना या पुलिस की वर्दी बेचने पर रोक, दून में चेकिंग अभियान, इन नेताओं को किया गया नजरबंद

यात्रियों से भी अपील की जा रही है कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या बातचीत सुनाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। चेकिंग टीम ने कहा कि जन सहयोग से ही सुरक्षा और शांति व्यवस्था बन सकती है। मंगलवार को जिला अनंतनाग के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पर्यटकों की हत्या के बाद से देश भर में अलर्ट है। रुड़की जीआरपी चौरी प्रभारी प्रीति कर्णवाल ने बताया कि बम निरोधक दस्ते के साथ अमरनाथ की ओर से आ रही ट्रेनों, स्टेशन परिसर और यात्रियों के सामानों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed