{"_id":"cd85b112cf63369736ab49614857a180","slug":"own-government-has-stood-in-witness-box","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा किया
देहरादून/ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2013 08:50 AM IST
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री अमृता रावत ने अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि पौड़ी के राष्ट्रीकृत मार्गों पर रोडवेज की बस चलाने के मामले में परिवहन विभाग पूरी तरह से फेल साबित हुआ।
विज्ञापन
प्राईवेट वाहन मनमाना किराया वसूल रहे
उन्होंने कहा कि कई बार पत्र लिखे जाने के बावजूद पौड़ी में कई क्षेत्रों में लोगों को बसें उपलब्ध नहीं हो रही है। प्राईवेट वाहन मनमाना किराया वसूल रहे हैं। इससे पहले भी परिवहन मंत्री से लेकर शासन में सचिव तक को समस्या से अवगत कराया जा चुका है लेकिन विभाग जनता के प्रति गंभीरता नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन