फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Over rating of liquor Rules made strict but liquor sellers continue to be arbitrary Uttarakhand News

Uttarakhand: नियम कर दिए सख्त पर फिर भी शराब विक्रेताओं की मनमानी जारी, विशेष जांच दल की रिपोर्ट में खुलासा

Fri, 16 May 2025 10:00 AM IST
रेनू सकलानी अवनीश चौधरी, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अवनीश चौधरी, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 16 May 2025 10:00 AM IST
सार

आबकारी मुख्यालय की ओर से नियुक्त विशेष जांच दल ने अपनी रिपोर्ट सामने रखी तो पता चला कि नियम सख्त होने के बावजूद शराब विक्रेताओं की मनमानी जारी है।

विज्ञापन
Over rating of liquor Rules made strict but liquor sellers continue to be arbitrary Uttarakhand News
शराब - फोटो : ani

विस्तार

शराब के तय शुल्क से ज्यादा वसूली (ओवर रेटिंग) और अन्य गड़बड़ियों को दूर करने के लिए नियम भले सख्त हो चुके हैं, लेकिन अभी भी शराब दुकानदार पूरी मनमानी कर रहे हैं। यह खुलासा आबकारी मुख्यालय की ओर से नियुक्त विशेष जांच दल की रिपोर्ट में हुआ है।

विज्ञापन


जांच दल ने करीब 50 ठेकों का औचक निरीक्षण किया, जिनमें 35 से ज्यादा ठेकों पर ओवर रेटिंग, मूल्य सूची नहीं लगाने, शिकायती नंबर गलत दर्ज करने, सीसीटीवी खराब होने समेत तमाम अनियमितताएं मिली हैं।इसी साल नई आबकारी नीति में ओवर रेटिंग पर लाइसेंस निरस्त करने का प्रावधान किया गया है। इसमें पहले सिर्फ जुर्माने का प्रावधान था, इसलिए सभी ठेके वाले ओवर रेटिंग करते थे और अभी भी सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन


जनपदवार अनियमितताओं का खुलासा
विभागीय सूत्रों के अनुसार, जिला आबकारी अधिकारी ने सभी अनियमितताओं की विस्तृत रिपोर्ट आवश्यक कार्रवाई के लिए आयुक्त को भेज दी है। ये रिपोर्ट ऊधमसिंह नगर, चंपावत और नैनीताल जिले के शराब ठेकों पर तैयार हुई है। यह औचक निरीक्षण आबकारी आयुक्त हरिचंद्र सेमवाल के आदेश पर एक से तीन मई के बीच हुआ। जिला आबकारी अधिकारी एनआर जोशी की रिपोर्ट में जनपदवार अनियमितताओं का खुलासा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Cabinet: बैठक आज; उपनल कर्मियों के नियमितीकरण के मसले पर हो सकती है चर्चा, ये प्रस्ताव भी आएंगे

ऊधमसिंह नगर में ओवर रेटिंग, मूल्य सूची का चस्पा न होना, बिलिंग मशीन का न होना या खराब होना, स्टॉक पंजिका उपलब्ध नहीं कराना या अधूरी होना, क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक का नंबर अंकित न होना, शिकायत पेटी या शिकायत क्यूआर कोड का न होना, अग्निशमन यंत्र नहीं होना, सीसीटीवी कैमरे खराब होना जैसी खामियां मिली हैं। कई दुकानों में ग्राहकों को बिल तक उपलब्ध नहीं कराया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed