फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   other religion youth raped four year girl

चार साल की बच्ची को अगवा कर दूसरे समुदाय के युवक ने की हैवानियत, शहर में उबाल

Tue, 03 Oct 2017 08:16 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 03 Oct 2017 08:16 AM IST
विज्ञापन
other religion youth raped four year girl
protest - फोटो : manish bhatt, amar ujala

दूसरे समुदाय के युवक द्वारा एक चार साल की बच्ची संग हैवानियत का मामला सामने आया है। जिससे गुस्साई भीड़ ने शहर में बवाल मचा दिया।

विज्ञापन


सोमवार को इस घटना से गुस्साई जनता ने पौड़ी में जुलूस निकाल कर विरोध दर्ज कराया। व्यापारियों ने बजार बंद कराया और हिंदूवादी संगठनों के साथ कलेक्ट्रेट में धरना दिया। बता दें कि पौड़ी  में चार साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ एक युवक ने दुराचार किया। तबीयत बिगड़ने पर बच्ची ने परिजनों को उसके साथ हुई घटना के बारे में परिजनों को बताया तो रविवार देर शाम वे घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन


बच्ची की मेडिकल जांच कराने में देरी पर गुस्साए परिजनों और विश्व हिंदू परिषद ने कोतवाली में हंगामा करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस ने बच्ची का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया और आरोपी युवक को गिरफ्तार भी कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाली मूल का है पीड़ित परिवार

other religion youth raped four year girl
protest
पुलिस के अनुसार पीड़ित नेपाली मूल का परिवार यहां रहता है। शनिवार शाम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी नसीम अख्तर (21) पुत्र खेरुद्दीन निवासी लक्ष्मीनारायण मंदिर मूल निवासी कासगंज (बिहार) बच्ची को अगवा कर अपने कमरे में ले गया और वहां उसने उसके साथ दुराचार किया।

इसके बाद उसने लड़की को डरा धमकाकर घर भेज दिया। रविवार शाम बच्ची की तबीयत बहुत बिगड़ गई। माता-पिता ने बच्ची से पूछा तो उसने उसके साथ हुई घटना के बारे में बताया। इस पर परिजन बच्ची को लेकर पौड़ी कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग भी कोतवाली पहुंच गए। पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज करने और बच्ची का मेडिकल कराने में देरी से नाराज लोगों ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया।
 

आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया

other religion youth raped four year girl
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिस ने पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराने के बजाय उसे एक घंटे से थाने में बैठाया हुआ है।

इस पर पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा और आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। फिर भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। लोग पौड़ी में रह रहे संदिग्ध लोगों का सत्यापन और सख्त कार्रवाई करने की मांग पर अड़े थे।

मुख्यमंत्री के दौरे से लौटे एसएसपी जेआर जोशी ने रात करीब नौ बजे कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी ली और पुलिस को आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed