फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ostrich come soon in malsi deer park

देहरादून के मालसी डियर पार्क में दिखेगा दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी

Wed, 14 Sep 2016 07:41 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 14 Sep 2016 07:41 PM IST
विज्ञापन
ostrich come soon in malsi deer park
ostrich

दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी शुतुरमुर्ग (आस्ट्रिच) इसी महीने के अंत में मालसी डियर पार्क (चिड़ियाघर) की शोभा बढ़ाएगा।

विज्ञापन


इसका अंडा भी दुनिया के पक्षियों में सबसे बड़ा होता है। शुतुरमुर्ग का एक जोड़ा यहां चेन्नई से लाया जा रहा है। मालसी डियर पार्क में इसका आशियाना भी तय हो गया है। इसे ऐमू के बगल के बाड़े में रखा जा रहा है। सोमवार को डीएफओ पीके पात्रो ने शुतुरमुर्ग के बाड़े का निरीक्षण किया और व्यवस्था देखी।

शुतुरमुर्ग वैसे तो अफ्रीका मूल का पक्षी है, लेकिन अब यह भारत की आबोहवा में रच-बस गया है। देश के चिड़ियाघरों में इसकी आबादी बढ़ रही है। मालसी डियर पार्क में इसे चेन्नई स्थित तमिलनाडु वेटेनरी विश्वविद्यालय से यहां लाया जा रहा है।
विज्ञापन


इस संबंध में चिड़ियाघर और वेटेनरी विश्वविद्यालय प्रबंधन में राजीनामा हो गया है। प्रदेश में शुतुरमुर्ग पहली बार लाया जाएगा। डीएफओ पात्रो ने बताया कि शुतुरमुर्ग यहां के वातावरण में एडजस्ट कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शुतुरमुर्ग यह आठ फुट ऊंचा होता है और इसका वजन सौ से डेढ़ सौ किलो के बीच होता है। यह दुनिया के पक्षियों में सबसे तेज भागता है। इसकी स्पीड 60 से 70 किमी प्रति घंटा होती है।


खतरे का अहसास होने पर शुतुरमुर्ग या तो वहीं जमीन पर सिर गड़ा लेता है या फिर बहुत तेज भागता है। इसके जमीन में सिर गड़ा लेने की कहावत भी प्रचलित है। विरोधी पर शुतुरमुर्ग अपने पंजों से हमला करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed