फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   organizations election in uttarakhand congress.

उत्तराखंड कांग्रेस में अब संगठन चुनाव की बयार

Mon, 30 Mar 2015 11:04 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 30 Mar 2015 11:04 AM IST
विज्ञापन
organizations election in uttarakhand congress.

नई कांग्रेस कमेटी घोषित होने के छह माह के अंदर-अंदर उत्तराखंड कांग्रेस में अब फिर संगठन चुनाव की बयार है।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने रविवार को कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में चुनाव कार्यक्रम भी जारी किया। कार्यक्रम के मुताबिक जिला कमेटियों और ब्लॉक कमेटियों का गठन अगस्त माह तक, प्रदेश कमेटी का चुनाव 30 सितंबर तक होगा।

किशोर के मुताबिक इस समय कांग्रेस का सदस्यता अभियान जारी है। सदस्यता की अंतिम तिथि 15 मई तक है। इसके बाद संगठन स्तर पर चुनाव होंगे। चुनाव में जिला से लेकर प्रदेश की कांग्रेस कमेटी तक का गठन होगा।
विज्ञापन


संगठन चुनाव के तहत अब कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने के सवाल को किशोर टाल गए। किशोर के मुताबिक समय आने पर तय होगा। दूसरी ओर, संगठन के विस्तार की दृष्टि से कांग्रेस अब नए जिलों का गठन करने की योजना भी बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोर के मुताबिक कांग्रेस संगठन की दृष्टि से 28 जिलों और 274 ब्लॉक इकाइयों का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री हरीश रावत से इस संदर्भ में बात हो चुकी है। इस प्रस्ताव को अंतिम रूप देने के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को भेजा जाएगा।

संगठन के लिहाज से कांग्रेस के अभी 17 जिले और 154 ब्लॉक हैं। किशोर ने केंद्र पर फिर सवाल उठाए और कहा कि नीति आयोग का गठन होने के बावजूद केंद्र ने नए आयोग की कार्यप्रणाली स्पष्ट नहीं की है। ऐसे में राज्यों को नुकसान हो रहा है।

चुनाव कार्यक्रम

सदस्यता की अंतिम तिथि-15 मई
जिला कांग्रेस कमेटी की प्राथमिक सूची का प्रकाशन-30 मई
स्क्रूटनी-10 जून
अंतिम सूची का प्रकाशन-24 जुलाई
कार्यकारिणी का गठन-28 जुलाई से 14 अगस्त
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी का चुनाव-31 अगस्त तक
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष आदि का चुनाव-21 से लेकर 30 सितंबर 2015 तक

...या इलाही ये माजरा क्या है

चंद रोज पहले ही किशोर उपाध्याय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बने और उन्होंने अपनी अच्छी खासी कार्यकारिणी भी घोषित की। अब सितंबर में फिर चुनाव। हालांकि इस चुनाव में हाल ही में बनी कार्यकारिणी का क्या होगा, इस सवाल का उत्तर खुलकर नहीं दिया जा रहा है।

पर अंदरखाने कांग्रेस यह बताने में नहीं हिचक रहे कि चुनाव का असली मकसद जिला कमेटियों के गठन तक ही सीमित है। इससे ऊपर की इकाइयों के चुनाव में तो बन चुकी कार्यकारिणी पर ही मुहर लगेगी।


जोत सिंह बिष्ट का इस्तीफा
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने टिहरी जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। बिष्ट के मुताबिक एक पद, एक व्यक्ति का सिद्धांत मानते हुए उन्होंने यह इस्तीफा दिया है। जल्द ही वे आपदा के मानकों के पुनरीक्षण के लिए गठित कमेटी का सदस्य और जिला स्तरीय समाज कल्याण समिति के उपाध्यक्ष पद को भी छोड़ देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed