फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   organic vegetable haat in dehradun.

हर गुरुवार लगेगी जैविक सब्जी हाट

Fri, 21 Nov 2014 02:03 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 21 Nov 2014 02:03 PM IST
विज्ञापन
organic vegetable haat in dehradun.

अगर आप अपने को स्वस्थ रखने के लिए रसायन रहित सब्जियों की खोज में हैं तो जैविक सब्जी हाट में आप की तलाश खत्म हो सकती है।

विज्ञापन


यहां लगेगी जैविक हाट
यहां सहस्त्रधारा रोड स्थित उत्तराखंड शिल्प इंपोरियम तेरा गांव में जैविक सब्जी हाट का शुभारंभ हो गया। यह हाट यहां हर गुरुवार शाम 4 से 7 बजे तक लगेगी। उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद की अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने बतौर मुख्य अतिथि इस काट का फीता काटकर उद्घाटन किया।

उन्होंने जैविक सब्जी, फल लेकर पहुंचे किसानों से उनके उत्पाद की जानकारी भी ली। नकरौंदा से दीपक उपाध्याय, जितेंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, मालदेवता से आशीष व्यास, रतन सिंह जवाड़ी आदि अपने उत्पादों के साथ पहुंचे थे। ग्राहकों की कमी अलबत्ता जरूर रही। महज 12-15 ग्राहक ही पहले दिन हाट को मिले।
विज्ञापन


बांस, बिच्छू घास उत्पाद भी
जैविक सब्जी हाट में केवल सब्जी, फल ही नहीं बल्कि बांस और बिच्छू घास से जुड़े उत्पाद भी रखे गए हैं। खास तौर पर बिच्छू घास से बने मफलर, स्टोल, पर्स ग्राहकों को खासे पसंद आए। यहां 80 फीसदी कम धुआं करने वाला उन्नत चूल्हा भी आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


होम डिलीवरी भी होगी
हाट के दौरान यहां आने वाले ग्राहकों के नाम और मोबाइल नंबर भी रजिस्टर में दर्ज कराए गए। उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद इन्हें काश्तकारों को मुहैया कराएगा। भविष्य में कभी भी वह इनके माध्यम से होम डिलीवरी की सुविधा ले सकेंगे।

उत्पाद - दाम (रु. प्रति किलो)
प्याज - 40
अदरक - 100
हरी मिर्च - 40
आंवला - 40
चकोतरा - 10 (प्रति पीस)
अरबी - 40
खीरा - 30
लौकी - 40
पपीता - 40
मूली - 15
लोबिया - 40
पालक - 10 (प्रति गड्डी)
राई - 10 (प्रति गड्डी)

मांग इतनी कि पूरी नहीं कर पा रहे
प्रदेश भर से उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद से तकरीबन 22 हजार किसान जुड़े हैं। अकेले दून की बात करें तो यहां हर रविवार सर्वे चौक स्थित केंद्र पर जैविक उत्पादों, सब्जियों का स्टाल लगाया जा रहा है। सब्जियों की मांग इतनी है कि पूरी नहीं हो पा रही।

दिल्ली, मध्य प्रदेश में सर्वाधिक पूछ
देश की बात करें तो अपने उत्तराखंड के जैविक उत्पादों की सबसे ज्यादा पूछ दिल्ली और मध्य प्रदेश में है। खास तौर पर चौलाई, सोयाबीन, राजमा, मिर्च वहां सबसे ज्यादा जा रहा है। राजमा चकराता और उत्तरकाशी, जबकि मिर्च सल्ट का सर्वाधिक पसंद किया जा रहा है।

खूब बिके विदेशी सब्जी, फल
निरंजनपुर मंडी में सस्ती सब्जी, फलों के मेले की तरफ ग्राहकों का रुझान कायम रहा। गुरुवार को लगे इस मेले में खास तौर पर विदेशी सब्जी लाल-पीली शिमला मिर्च, ब्रोकली, लाल बंदगोभी, लेमन स्टिक उन्हें खूब भाई। साढ़े 6 लाख के कारोबार में एक लाख से अधिक विदेशी सब्जी, फल का हिस्सा रहा।


मेले में अलबत्ता पालीथिन का प्रयोग रुक नहीं पा रहा। सेब की क्वालिटी में भी गिरावट दिखी। ग्राहक इसकी शिकायत भी करते नजर आए। मेला सुबह तकरीबन साढ़े 8 बजे तक सज गया था, ग्राहक हालांकि सर्दी के बावजूद इससे पहले ही मंडी पहुंच गए थे।

राजपुर विधायक राजकुमार ने भी मेले का दौरा किया। उन्होंने बिक रही सब्जी का जायजा लिया। ग्राहकों के लिए और भी वैरायटी रखने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed