{"_id":"570e4df24f1c1b074c4a6acf","slug":"ordinance-factory-employee-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में आर्डिनेंस फैक्ट्री कर्मी की मौत, बाइक सवार फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में आर्डिनेंस फैक्ट्री कर्मी की मौत, बाइक सवार फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 13 Apr 2016 07:17 PM IST
विज्ञापन
हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में पंडितवाडी के पास बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार आर्डिनेंस फैक्ट्री के कर्मचारी की मौत हो गई। युवक बुधवार तड़के रायपुर से स्कूटी पर सवार होकर अपने पैतृक गांव कालसी जा रहा था। बाइक सवार का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
रायपुर स्थित आर्डिनेंस फैक्ट्री में काम करने वाला मुन्नाराम शर्मा (45) बुधवार तड़के स्कूटी पर सवार होकर अपने पैतृक आवास कालसी जा रहे थे। पंडितवाडी के पास सामने से आ रही बाइक ने सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन
देर तक सड़क पर पड़े रहे
हादसे में मुन्नाराम के सिर पर गंभीर चोटें आई। पुलिस का कहना है कि कुछ देर मुन्नाराम लावारिस अवस्था में पड़े रहे। टक्कर के बाद बाइक सवार घायल को उपचार दिलाने के बजाय मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
नाजुक हालत में शर्मा को प्रेमनगर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
काश पहने होते हेलमेट
पुलिस का कहना है कि मुन्नाराम हेलमेट नहीं पहने थे, इस वजह से उनके सिर पर गंभीर चोटें आने से उनकी जान चली गई। मुकदमा दर्ज कर बाइक सवार का पता लगाया जा रहा है।