{"_id":"6814fb82a781274f0702eb20","slug":"order-to-investigate-tender-scam-in-uttarakhand-technology-university-five-member-committee-formed-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विवि में टेंडर घोटाले की जांच के आदेश, पांच सदस्यीय कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विवि में टेंडर घोटाले की जांच के आदेश, पांच सदस्यीय कमेटी गठित
Fri, 02 May 2025 10:37 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 02 May 2025 10:37 PM IST
सार
शासन को विवि में ईआरपी सॉफ्टवेयर के संचालन में टेंडर प्रक्रिया और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतें प्राप्त हुई थीं।
विज्ञापन
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
विस्तार
सचिव उच्च शिक्षा डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विवि में टेंडर घोटाले की जांच बैठा दी है। निदेशक आईटीडीए नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाई गई है, जिसे 15 दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन
शासन को विवि में ईआरपी सॉफ्टवेयर के संचालन में टेंडर प्रक्रिया और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इसे सचिव उच्च शिक्षा ने बहुत गंभीरता से लिया है और इस मामले की जांच कराने के लिए कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन
Uttarakhand: राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को सौगात, इतना बढ़ा महंगाई भत्ता, सीएम ने दी मंजूरी
विज्ञापन
पांच सदस्यीय जांच कमेटी में राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी, एनआईसी, आईटीडीए के वित्त अधिकारी तंजीम अली, आईआईटी रुड़की के निदेशक के नामित प्रोफेसर (सीएसआई विभाग) व निदेशक आईटीडीए के सहयोग के लिए नामित अधिकारी या कर्मचारी को सदस्य बनाया गया है।
सचिव उच्च शिक्षा डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने समिति को इस मामले की पूरी गहनता के साथ विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कमेटी से 15 दिनों में जांच पूरी कर शासन को उपलब्ध कराने को कहा है।