फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   order of 10 thousand salary to PTA teachers

खुशखबरीः पीटीए शिक्षकों को 10 हजार वेतन के आदेश

Wed, 10 Aug 2016 09:01 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 10 Aug 2016 09:01 AM IST
विज्ञापन
order of 10 thousand salary to PTA teachers
- फोटो : Getty Images

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शिक्षकों की नियुक्ति में मेरिट को आधार बनाने के निर्देश देते हुए माध्यमिक शिक्षा चयन आयोग के गठन का प्रस्ताव लाने को कहा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अशासकीय विद्यालयों के जिन पीटीए शिक्षकों को विद्यालय मैनेजमेंट 1500 रुपये वेतन दे रहा है, उन्हें अब 10 हजार की धनराशि दी जाए। यह धनराशि विद्यालयों को उपलब्ध कराई जाएगी। वे मंगलवार को सचिवालय में शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, समाज कल्याण विभाग की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर हरिद्वार स्थित मेला नियंत्रण भवन का नाम अगस्त क्रांति भवन किए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने पिरान कलियर का मास्टर प्लान तैयार करने, क्षेत्र के सुंदरीकरण पर विशेष ध्यान देने को कहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की समीक्षा में उन्होंने निर्देश दिए कि उच्चीकृत विद्यालयों के साथ ही दुर्गम क्षेत्रों के स्कूलों में आवश्यक विषयों के अध्यापकों की नियुक्ति की जाए।

कहा कि पीटीए के रूप में भविष्य में कोई शिक्षक तैनात न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। पूर्व में नियुक्त पीटीए शिक्षकों के मामले में यदि एक्ट में संशोधन की जरूरत हो तो उस पर विचार किया जाए। उन्होंने शिक्षकों को साल में तीन दिन का अर्जित अवकाश देने के भी निर्देश दिए हैं।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने 30 नए आंगनबाड़ी केंद्र खोलने, इन केंद्रों में नेलकटर, गर्भवती-धात्री महिलाओं को भी सप्ताह में एक दिन दूध उपलब्ध कराने को कहा। छात्रों को ज्यामिट्री बाक्स, इंटर की छात्राओं को सेनेट्री नैपकिन उपलब्ध कराने के लिए 13 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने के निर्देश उन्होंने दिए। इसके अलावा सोशल इंडीकेटर का डाटा बेस भी तैयार करने के निर्देश दिए।


समाज कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री कहा कि उप जिलाधिकारियों को भी बहुउद्देशीय शिविर आयोजित कर वृद्धावस्था आदि सामाजिक सुरक्षा योजना से संबंधित पेंशन स्वीकृत करने के अधिकार दिए जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कब्रिस्तानों की चहारदीवारी से संबंधित घोषणाओं को शीघ्र पूरा करने के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। मदरसों की मान्यता समिति के शीघ्र गठन की भी बात उन्होंने कही।

बैठक में शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह, अपर मुख्य सचिव डॉ. रणवीर सिंह, प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी, सचिव अमित नेगी, भूपेंद्र कौर औलख, अपर सचिव नीरज खैरवाल, विमी सचदेवा रमन सहित संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed