फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   optional route for kailas yatra.

कैलास यात्रा के लिए बनेंगे चार वैकल्पिक रास्ते

Sun, 15 Feb 2015 01:33 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो / अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 15 Feb 2015 01:33 PM IST
विज्ञापन
optional route for kailas yatra.

कैलास मानसरोवर यात्रा पैदल मार्ग पर इस बार चार वैकल्पिक मार्ग बनाए जाएंगे। यदि किसी रास्ते में बारिश और भूकटाव के कारण दिक्कत आई तो यात्रियों को दूसरे रास्ते से ले जाएगा।

विज्ञापन


यात्रा मार्ग पर इस बार गर्ब्यांग में पुलिस चौकी भी बनेगी। इसके अलावा, सीमा सड़क संगठन यात्रा मार्ग में तीन वैली ब्रिज भी बनाएगा। यह पुल गुंजी और कालापानी के बीच बनेंगे। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने शनिवार को कैंप कार्यालय में यात्रा की तैयारी बैठक ली।
विज्ञापन


कालापानी में पेयजल के लिए खर्च
बैठक में जानकारी दी गई कि इस बार पांगला से रुंग, गर्वाधार से बिंद्राकोटी, घटियाबगड़ से गाला और तवाघाट से पांगला तक चार वैकल्पिक मार्ग बनाए जाएंगे। बैठक में कहा गया कि कालापानी में पेयजल लाइन की मरम्मत के लिए 23 लाख, गाला की पेयजल लाइन ठीक करने के लिए 15 लाख रुपए की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मौजूद बीआरओ के द्वितीय कमान अधिकारी जोगेंद्र सिंह ने कहा कि रास्ते की मरम्मत 15 मई से पहले कर दी जाएगी ताकि जून में शुरू होने वाली यात्रा के समय यात्रियों को दिक्कत न हो। पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने कहा कि गर्ब्यांग में बनाई जाने वाली पुलिस चौकी के लिए भवन की जरूरत होगी।


डीएम ने लोनिवि को निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर रास्तों की मरम्मत और रेलिंग लगाने का काम किया जाना है उसे तत्काल पूरा करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद गिरि, उपजिलाधिकारी एके पांडे, जयभारत सिंह समेत अन्य विभागों के अधिकारी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed