फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Opposition to transfer of SDM

Dehradun News: एसडीएम के स्थानांतरण का विरोध

Fri, 13 Oct 2023 12:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Opposition to transfer of SDM
एसडीएम चकराता युक्ता मिश्रा के स्थानांतरण का व्यापार मंडल चकराता के साथ ही स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने विरोध किया है। स्थानांतरण पर रोक लगाने की मांग को लेकर व्यापारियों और लोगों ने बृहस्पतिवार को तहसील प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन




व्यापार मंडल अध्यक्ष केसर सिंह चौहान ने कहा कि उपजिलाधिकारी ने चकराता, कालसी और त्यूणी तीनों तहसीलों में बेहतर सामंजस्य स्थापित किया। जिस कारण जनता के कार्य भी आसानी से संपादित हो रहे थे। वह सरकारी दफ्तरों का भी समय-समय पर औचक निरीक्षण कर रही थीं। जिस कारण अधिकारी और कर्मचारी भी अपने दफ्तरों में बने रहते थे। जिसका लाभ जनता को मिल रहा था।
विज्ञापन


एसडीएम का जनता के साथ सीधा संवाद रहता था। आपदा व अन्य कार्यों के प्रस्तावों की उपजिलाधिकारी स्वयं जांच करती थीं, जो कई लोगों को रास नहीं आ रहा था। उन्होंने मुख्यमंत्री से जन हित को देखते हुए स्थानांतरण को रद्द करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में स्याणा टीकम सिंह रावत, छावनी बाजार व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष तीरथ, सचिव अरोड़ा, कुकरेजा, कमल रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन









दुर्गम क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यों को ईमानदारी से निर्वहन करने के बावजूद सिर्फ छह माह में स्थानांतरण किया जाना क्षेत्र हित में नहीं है। प्रशासन को स्थानांतरण को निरस्त करना चाहिए। - चंदन रावत, पूर्व उपाध्यक्ष छावनी परिषद चकराता






एसडीएम ने तीनों तहसीलों में बेहतर सामंजस्य स्थापित कर जनता के किसी भी कार्य को रुकने नहीं दिया। आम जनता को अपने कार्य कराने में सहुलियत रहती थी। - अनिल चंदना, मनोनीत सभासद, छावनी परिषद चकराता







चकराता की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार एसडीएम अच्छा कार्य कर रही थीं। युवा मोर्चा उनका स्थानांतरण निरस्त कराने का पूरा प्रयास करेगा। - संजय तोमर, जिलाध्यक्ष भाजयुमो देहरादून ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed