फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Opposition to giving Dakpathar Colony to private sector

Dehradun News: डाकपत्थर कॉलोनी को निजी क्षेत्र में दिए जाने संबंधी शासनादेश का विरोध

Sat, 27 Dec 2025 02:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Opposition to giving Dakpathar Colony to private sector
टोंस भवन पर प्रदर्शन के दौरान मौजूद सिंचाई विभाग के कर्मचारी। स्रोत संगठन
- सिंचाई कर्मचारियों ने अवस्थापना खंड कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- शासनादेश को निरस्त नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। डाकपत्थर कॉलोनी को निजी क्षेत्र में दिए जाने संबंधी शासनादेश जारी होने के बाद सिंचाई कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। उन्होंने शुक्रवार को अवस्थापना खंड कार्यालय पर प्रदर्शन कर शासनादेश को निरस्त करने की मांग की। मांगे नहीं मानने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

डाकपत्थर स्थित 74.7348 हेक्टेयर भूमि पर बनी कॉलोनी को यूडीआईआईबी को हस्तांरित करने का शासनादेश तीन दिसंबर को जारी किया गया था। इससे नाराज सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ की डाकपत्थर शाखा के पदाधिकारी व सदस्यों ने शुक्रवार को विरोध जताया। उन्होंने कहा कि कॉलोनियों में सिंचाई विभाग के लगभग 400 कर्मचारी निवास कर रहे हैं। यूडीआईआईबी को कॉलोनी का हस्तांतरण होने से कर्मचारी और उनके परिवार व्यापक स्तर पर प्रभावित होंगे। उन्हें न सिर्फ निवास का स्थान तलाश करने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ेगा बल्कि स्कूल, कॉलेज, स्वास्थ्य सेवाएं आदि के लिए भी परेशान होना पड़ेगा। उन्होंने सरकार से शासनादेश को तत्काल निरस्त करने की मांग की। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी यदि शासनादेश को निरस्त नहीं किया गया तो कर्मचारी आंदोलन करेंगे। उन्होंने अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन भी अवस्थापना खंड के अधिशासी अभियंता को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में महासंघ के शाखा अध्यक्ष वीर सिंह शाही, सचिव रवि कुमार साहु, संजीव कुमार पाल, गौरव दीक्षित, आशुतोष पैट्रिक, जगदीश मौर्या, कुलदीप शर्मा, नील प्रसाद उनियाल, राजेश कुमार, विपिन कुमार, सुरजीत सिंह, सुशील डोभाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed