फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Operation Sindoor High alert in Uttarakhand vigilance tightened 15 companies of paramilitary forces deployed

Operation Sindoor: उत्तराखंड में हाई अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में चौकसी कड़ी, पैरामिलिट्री फोर्स भी मिली

Thu, 08 May 2025 09:18 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 08 May 2025 09:18 PM IST
सार

सीएम धामी ने चारधाम यात्रा, राज्य के बड़े और अहम संस्थानों, और ऊर्जा संयंत्रों की सुरक्षा के विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Operation Sindoor High alert in Uttarakhand vigilance tightened 15 companies of paramilitary forces deployed
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर के बीच उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में संवेदनशील क्षेत्रों में चौकसी कड़ी कर दी है। विशेष रूप से चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा बढ़ाने के लिए उत्तराखंड को पैरा मिलिट्री की 15 कंपनियां मिल चुकी हैं। सचिव गृह शैलेश बगौली ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों को नए सिरे से चिन्हित कर वहां निगरानी और चौकसी कड़ी करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन


बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री की वर्चुअल बैठक के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चाधिकारियों के साथ चर्चा की थी। उन्होंने विशेष रूप से चारधाम यात्रा, राज्य के बड़े और अहम संस्थानों, और ऊर्जा संयंत्रों की सुरक्षा के विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


सीएम के निर्देश के पूरा प्रशासन ने हाई अलर्ट मोड पर आ गया है। सचिव गृह की ओर से पुलिस महानिदेशक को चौकसी कड़ी करने के निर्देश जारी हो गए हैं। पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिए पैरा मिलिट्री की आठ और कंपनियां उत्तराखंड पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Helicopter Crash: उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त; दर्दनाक हादसे में पायलट समेत छह यात्रियों की मौत

कुल मिलाकर राज्य को 15 कंपनियां मिली हैं। गृह सचिव के मुताबिक, इन कंपनियों को विशेष रूप से चाराधाम यात्रा के लिए लगाया गया है। चारों धामों में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों को संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने को कहा गया है। पैरा मिलिट्री का उपयोग राज्य में होने वाले विभिन्न मेलों और पर्वों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के लिए भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed