फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Operation of Dehradun-Varanasi Janata Express from tomorrow

देहरादून-वाराणासी जनता एक्सप्रेस का संचालन कल से, जनता एक्सप्रेस का संचालन बुधवार से

Sun, 27 Feb 2022 11:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Operation of Dehradun-Varanasi Janata Express from tomorrow
दून से नई दिल्ली, मथुरा, आगरा भोपाल होते हुए उज्जैन जाने वाले यात्रियों के लिए यह खबर राहत देने वाली है। दो माह बाद रेलवे बोर्ड की ओर से देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस का संचालन कल से किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों की ओर से संचालन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस का भी संचालन बुधवार से किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, नई दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में घना कोहरा पड़ने के कारण रेलवे बोर्ड की ओर से 50 से अधिक ट्रेनों का संचालन दो माह के लिए बंद कर दिया गया था। इसी कड़ी में देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस और देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस का भी संचालन बंद कर दिया गया था। इन ट्रेनों का संचालन बंद होने से यात्रियों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन अब जबकि कोहरे को लेकर स्थितियां सामान्य हो गई है तो एक बार फिर इन ट्रेनों का संचालन करने की तैयारी है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया कि देहरादून उज्जैन एक्सप्रेस का संचालन मंगलवार से किया जाएगा। जबकि देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस का संचालन अगले दिन बुधवार से किया जाएगा। फिलहाल ट्रेनों के संचालन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। हालांकि, साथ ही उनका यह भी कहना है कि ट्रेनों के संचालन को लेकर अभी रेलवे बोर्ड की ओर से कोई लिखित आदेश नहीं आया है लेकिन ट्रेनों का संचालन बंद करते समय जो आदेश जारी किया गया था। उसके मुताबिक दोनों ट्रेनों का संचालन एक मार्च से होना है। ऐसे में पूर्व में जारी या रेलवे बोर्ड की ओर से पूर्व में जारी आदेशों के मुताबिक ट्रेनों के संचालन को लेकर सारी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपासना और लिंक एक्सप्रेस को भी दैनिक संचालित किए जाने की मांग
दूसरी ओर यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों उन्हें उपासना एक्सप्रेस को भी दैनिक ट्रेन के रूप में संचालित किए जाने की मांग शुरू कर दी है। यात्रियों का कहना है कि पूर्व की भांति उपासना एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाया जाए। ताकि होली पर घर जाने वाले यात्रियों को आसानी हो सके। वही देहरादून-प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस को भी दैनिक ट्रेन के तौर पर संचालित किए जाने की मांग उठने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed