फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   OPD will now open in Doon Hospital till 2 o'clock

दून अस्पताल में अब पूरी क्षमता के साथ होगी मरीजों की जांच, ओपीडी में मरीजों की संख्या का कोटा खत्म

Tue, 10 Aug 2021 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
OPD will now open in Doon Hospital till 2 o'clock
दून अस्पताल में अब मरीजों को इलाज कराने के लिए इंतजार नहीं करना होगा। ओपीडी में न सिर्फ पूरी क्षमता के साथ मरीजों की जांच होगी, वरन अब ओपीडी में विशेषज्ञ डॉक्टर 12 के बजाय दो बजे तक मरीजों की जांच करेंगे।
विज्ञापन

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केसी पंत ने बताया कि अब अस्पताल में जो भी मरीज आएंगे और उन्होंने ओपीडी का पर्चा बनवा लिया है तो उनका ओपीडी में इलाज किया जाएगा। कोरोना की दूसरी लहर के साथ ही सरकार, शासन के निर्देश पर दून अस्पताल को कोविड-अस्पताल में तब्दील कर दिया गया था। ऐसे में दून अस्पताल में सामान्य मरीजों के जांच की व्यवस्था ठप हो गई थी। जैसे ही कोरोना की दूसरी लहर का असर कम हुआ तो सरकार, शासन और स्वास्थ्य निदेशालय के निर्देश पर दून अस्पताल में कोरोना के सामान्य बीमारियों के मरीजों की जांच को शुरू की गई। अस्पताल की ओपीडी में मरीजों का कोटा निर्धारित कर दिया गया था। अस्पताल की प्रत्येक ओपीडी में सिर्फ 25 मरीजों की जांच की व्यवस्था थी। साथ ही ओपीडी की अवधि 12 बजे तक कर दी गई थी, लेकिन अब इन पाबंदियों को हटा लिया गया है ।
विज्ञापन

दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केसी पंत के अनुसार अब ओपीडी में पूरी क्षमता के साथ मरीजों की जांच की जाएगी। ओपीडी में जो भी मरीज पर्चा बनवा कर आएंगे अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर उनका उनकी जांच करने के साथ ही इलाज करेंगे। अब ओपीडी में 12 के बजाय दो बजे तक मरीजों की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed