नहाते समय गंगा में बहा किशोर, रेस्क्यू में हाथ नहीं लगा कोई सुराग, घर का है इकलौता चिराग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे के करीब निखिल कश्यप (17), पुत्र विजेंद्र कश्यप निवासी शिवाजी नगर, बापू ग्राम (ऋषिकेश) अपने कुछ दोस्तों के साथ कांगड़ी गांव के नजदीक गंगा में नहाने गया था। तैरते समय वह पानी के तेज बहाव में बह गया। दोस्तों ने उसे डूबता देख बचाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। इसकी सूचना तुरंत उसके परिवार वालों को दी।
सूचना पाते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन तुरंत गंगा की ओर दौड़े। सूचना पाकर थानाध्यक्ष श्यामपुर दीपक कठैत, चंडी घाट चौकी इंचार्ज विजय सैलानी, गोताखोर सनी कुमार घटनास्थल पर पहुंचे।
ग्राम प्रधान राजेश कुमार ने भी कुछ ग्रामीणों के साथ मिलकर काफी घंटे गंगा में निखिल को तलाशने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। थानाध्यक्ष श्यामपुर दीपक कठैत का कहना है कि गोताखोरों की टीम लगाकर निखिल की तलाश की जा रही है।
तीन माह पहले ही कांगड़ी आए थे विजेंद्र
विजेंद्र कश्यप केवल तीन महीने पहले ही पत्नी और तीन बच्चों को लेकर परिवार का पालन पोषण करने के लिए कांगड़ी गांव आए थे। वह यहां अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहकर मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे।