फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Only self-sufficient women can build a strong society

आत्मनिर्भर महिलाएं ही कर सकती हैं सशक्त समाज का निर्माण

Tue, 09 Mar 2021 01:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Only self-sufficient women can build a strong society
श्री गुरुराम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम ‘नेतृत्व में महिलाए : कोविड-19 के बीच एक समान भविष्य’ पर विचार विमर्श कर महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

कुलाधिपति महंत देवेंद्र दास महाराज कहा कि आत्मनिर्भर महिलाएं ही सशक्त समाज का निर्माण कर सकती हैं। कुलपति डॉ. यूएस रावत ने कहा कि महिलाएं समाज के विकास की धुरी हैं। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा उन्नयन समिति की उपाध्यक्ष दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि आज के समय में हमें लड़कियों के लिए निर्धारित कार्य लड़कों को भी सिखाने पड़ेंगे। कार्यक्रम मेें गढ़वाली लेखक व कवि सुरेश ग्वाड़ी को सम्मानित किया गया। वहीं, महिला दिवस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार और महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने इन्द्रेश नगर में बुजुर्ग महिलाओं को सम्मानित किया और अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए छह महीने के डिजाइनिंग प्रोग्राम की शुरूआत भी की। अनुसूचित जाति व जरूरतमंद महिलाओं को शॉल, कंबल, मास्क, सैनिटाइजर आदि बांटे गए। इस अवसर पर पार्षद डॉ. बिजेंद्र पाल, सोम प्रकाश वाल्मीकि, राजेंद्र खन्ना, देविका रानी, अशोक कोहली, डॉ. प्रतिभा सिंह, अमी चंद सोनकर उपस्थित थे।
विज्ञापन

उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर ने गोवर्धन विद्या मंदिर धर्मपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। मुख्य अतिथि लक्ष्मी बिष्ट ने कहा कि आज के दौर में छात्राओं का शिक्षण क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान हैं। इस दौरान आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एमकेपी की वर्णिका, द्वितीय डीएवी की किरन कठायत, अनामिका बिष्ट और तृतीय स्थान मालदेवता की महिमा व एमकेपी की अंजली भट्ट ने हासिल किया। कविता में अमृता व दीपसिखा ने प्रथम व द्वितीय स्थान जबकि सृष्टि ने तीसरा स्थान हासिल किया। 11वीं कक्षा में आंचल नकोटी, सोनिका यादव, तनिष्का क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। कक्षा 12वीं वर्ग में ज्योति कठायत, समीक्षा व अंशिका क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य भानु प्रताप गुप्ता, गढ़वाल छात्रा प्रमुख तान्या वालिया, विभाग संयोजिक हिमाक्षी, प्रांत विशेष आमंत्रित सदस्य प्रगति रावत, एमकेपी की छात्रसंघ अध्यक्ष मनीषा राणा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed