{"_id":"93d98e4926da31b9950636f8fdd81ad6","slug":"online-registration-start-in-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घर बैठे कराएं जमीन की रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घर बैठे कराएं जमीन की रजिस्ट्री
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 09 Sep 2014 11:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए चक्कर काटने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें रजिस्ट्रार ऑफिस के चक्कर नहीं काटने होंगे, सिर्फ एक क्लिक पर रजिस्ट्री सामने होगी।
विज्ञापन
पूरे प्रदेश में लागू हुई यह व्यवस्था
वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में दून निवासी असमा खान को जमीन रजिस्ट्री के कागजात सौंप स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन ई-सर्विसेज और ई-मैरिज रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
यह व्यवस्था पूरे प्रदेश में लागू होगी। वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश ने बताया कि स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन में ई-सर्विसेज देने वाला उत्तराखंड उत्तर भारत का पहला प्रदेश है। बताया कि महाराष्ट्र की तर्ज पर यह व्यवस्था शुरू की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि हो सकता है कि उत्तराखंड को देखकर यूपी भी इसे शुरू करे। बताया कि रजिस्ट्री में धांधली, जमीन के मालिकाना हक में गड़बड़ी को लेकर गंभीर शिकायतें आती रही हैं। ऐसे में ऑनलाइन व्यवस्था कारगर साबित होगी।
मंत्री ने दून के ही अंजुम और परवेज खान को मैरिज सर्टिफिकेट सौंपकर मैरिज रजिस्ट्रेशन की ऑनलाइन व्यवस्था की भी शुरुआत की। कार्यक्रम में आईजी स्टांप दिलीप जावलकर, डीएम चंद्रेश कुमार यादव, एमडीएम वित्त प्रताप सिंह शाह, संयुक्त निदेशक सूचना राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।