चारधाम जाना हुआ आसान, घर बैठे कराएं रजिस्ट्रेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्री घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। पर्यटन विभाग बॉयोमेट्रिक पंजीकरण काउंटर में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ से होने वाली परेशानी को देखते हुए ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा प्रदान करेगा। 30 अप्रैल को ऑनलाइन पंजीकरण के लिए वेबसाइट जारी कर दी जाएगी।
पढ़ें,कांग्रेस के सामने भाजपा ने खड़ी की जनरलों की फौज
पिछले वर्ष आपदा में हताहत हुए तीर्थयात्रियों की शिनाख्त में खासी परेशानी हुई थी। घटना से सबक लेते हुए शासन ने इस बार चारधाम में बाहरी प्रांतों से आने वाले तीर्थयात्रियों के बायोमेट्रिक पंजीकरण की प्रक्रिया लागू की है।
बस टर्मिनल केंद्र में हैं तीन केंद्र
बायोमेट्रिक पंजीकरण के लिए चारधाम यात्रा बस टर्मिनल केंद्र में तीन काउंटर खोले गए हैं, जहां यात्रा पर रवाना होने से पहले पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।
पढ़ें, राजनाथ को मिला सतपाल का साथ, रीता हुईं बेसहारा!
दक्षिण भारत की त्रिलोक सिक्योरिटी कंपनी को इसका जिम्मा सौंपा गया है। यात्रा प्रशासन संगठन के वैयक्तिक सचिव एके श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट तैयार कर रहा है, जिसे 30 अप्रैल को सार्वजनिक कर दिया जाएगा।
हेमकुंड के लिए भी पंजीकरण अनिवार्य
हेमकुंड साहिब यात्रा 25 मई से शुरू हो रही है। यात्रा पर बाहरी प्रांतों से आने वाले सिख यात्रियों का भी रजिस्ट्रेशन चारधाम यात्रा बस टर्मिनल केंद्र में खोले गए बॉयोमेट्रिक पंजीकरण काउंटर पर होगा।
पढ़ें, लखनऊ में दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की बातचीत से कांग्रेस बेचैन
यात्रा प्रशासन संगठन के व्यैक्तिक सचिव ने बताया कि लक्ष्मणझूला रोड स्थित हेमकुंड गुरुद्वारा आने वाले तीर्थयात्रियों के जत्थों का पंजीकरण मैनुअल होगा, उसके बाद उन्हें टर्मिनल केंद्र में बायोमेट्रिक पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
29 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
चारधाम यात्रा बस टर्मिनल केंद्र में कार्यदायी संस्था त्रिलोक सिक्योरिटी कंपनी ने तीन बायोमेट्रिक पंजीकरण काउंटर तैयार किए हैं। कंप्यूटर और अन्य उपकरण लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है।
पढ़ें, पूर्व सांसद के बेटे पर यौन शोषण का मुकदमा दर्ज
कार्यदायी संस्था के क्षेत्रीय प्रभारी श्रीनिवासन ने बताया कि 29 अप्रैल से बायोमेट्रिक पंजीकरण शुरू हो जाएगा।