फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   online registration for char dham yatra

चारधाम यात्राः ऑनलाइन भी होगा पंजीकरण

Wed, 19 Mar 2014 12:59 PM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Wed, 19 Mar 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
online registration for char dham yatra

चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के पंजीकरण के लिए अधिकृत कंपनी त्रिलोक सिक्योरिटी के एमडी रविचंद का कहना है कि चार धाम यात्रियों का पंजीकरण ऑनलाइन भी किया जाएगा।

विज्ञापन


अपने शहर में रहकर ही होगा पंजीकरण
इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही इससे संबंधित वेबसाइट को लांच कर दिया जाएगा। मंगलवार को यहां दफ्तर के लिए जगह देखने आए रविचंद ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण से यात्री अपने शहर में रहकर ही यात्रा का पंजीकरण करा सकेंगे।
विज्ञापन


जो यात्री अपनी यात्रा का पंजीकरण ऑनलाइन कराएंगे उन्हें ऋषिकेश पहुंचने पर तय काउंटर से पंजीकरण कार्ड दिया जाएगा। इसके बाद वह आगे की यात्रा कर आराम से कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया इसलिए शुरू की जा रही है ताकि यात्रियों को ऋषिकेश आकर पंजीकरण के लिए भटकना और इंतजार न करना पड़े।

फिंगर प्रिंट नहीं, फोटो से पंजीकरण

पर्यटन विभाग ने चार धाम यात्रियों के पंजीकरण के लिए बायोमेट्रिक्स पद्धति में पहले फिंगर प्रिंट से पंजीकरण की योजना बनाई थी, जिसे अब लागू नहीं किया जाएगा।

बताया गया कि इस बार फोटो से ही यात्रियों का पंजीकरण किया जाएगा। फिंगर प्रिंट से पंजीकरण में लोगों को असुविधा हो सकती है इसलिए यह निर्णय लिया गया है।

प्रतीक्षालय में बनेगा बायोमेट्रिक्स केंद्र

चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के पंजीकरण को अंजाम देने की कवायद में तेजी आ गई है। हालांकि, यात्रा को शुरू होने में मात्र डेढ़ माह ही बचे हैं।

ऐसे में किसी भी कंपनी के लिए इस काम को तय समय में आरंभ कर पाना बेहद कठिन चुनौती है। यात्रियों के बायोमेट्रिक्स पंजीकरण के लिए बस ट्रांजिट कंपाउंड के प्रतीक्षालय में केंद्र बनाया जाएगा।

सिस्टम तैयार करने के लिए त्रिलोक सिक्योरिटी कंपनी को जिम्मेदारी दी गई है। प्रतीक्षालय को प्री-फेब्रिकेटेड हब के रूप में विकसित किया जाएगा।

लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

मंगलवार को कंपनी के एमडी के रविचंद के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने केंद्र के लिए जगह देखी। उन्होंने ट्रांजिट कंपाउंड के एक प्रतीक्षालय का चयन किया है। बताया कि केंद्र में सिस्टम लगाने का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा।


क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी वाईएस गंगवार ने बताया कि प्रतीक्षालय में 12 काउंटर बनाए जाएंगे। प्रत्येक काउंटर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। काउंटरों को आवश्यकतानुसार बढ़ाया जा सकता है।

टीम यात्रा रूटों पर बायोमेट्रिक्स पंजीकरण चेक पोस्टों के लिए भी जगह का निर्धारण करेगी, जिसके लिए टीम चारों धामों के लिए रवाना हो गई है।

कंपनी के निदेशक एएस राय, श्रीनिवासन, यात्रा प्रशासन संगठन के व्यैक्तिक सहायक एके श्रीवास्तव, गंभीर सिंह कैंतुरा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed