फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   online passport service

ऑनलाइन ऐसे बनवाएं फटाफट पासपोर्ट

Tue, 30 Dec 2014 10:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 30 Dec 2014 10:36 AM IST
विज्ञापन
online passport service

विदेश मंत्रालय के ‘मिशन एक करोड़ पासपोर्ट’ का असर देहरादून क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पर भी हुआ है। बायोमैट्रिक जांच के लिए आनलाइन आवेदन के 20 दिन बाद मिलने वाला अप्वाइंटमेंट अब एक हफ्ते में ही मिल रहा है।

विज्ञापन


सितंबर में विदेश मंत्रालय ने इस साल पूरे देश में एक करोड़ पासपोर्ट आवेदन का लक्ष्य रखा था।  देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय को 73 हजार 430 पासपोर्ट आवेदन लेने का लक्ष्य मिला है। लक्ष्य हासिल करने के लिए पिछले तीन महीने में देहरादून में छह से अधिक पासपोर्ट मेलों के अलावा नैनीताल में दो दिवसीय पासपोर्ट शिविर भी लगाया गया।
विज्ञापन


यही वजह है कि अब अप्वाइंटमेंट एक हफ्ते से कम समय में ही मिल रहा है। जबकि तत्काल के लिए आवेदन के दूसरे दिन अप्वाइंटमेंट मिल रहा है। इस साल 71 हजार से अधिक पासपोर्ट बन चुके हैं। सोमवार को भी तीन सौ से अधिक आवेदकों की बायोमैट्रिक जांच हुई है। इतनी ही संख्या में सोमवार को नए आवेदन भी आए हैं। अब दो दिन में पासपोर्ट अधिकारियों के सामने लगभग दो हजार आवेदन लेने की चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विनय शंकर पांडे ने बताया कि इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर भी प्रचार किया जा रहा है। पुराने आवेदन जिनमें पुलिस रिपोर्ट लंबित है या फाइल बंद हो चुकी है, उन्हें भी खंगाला जा रहा है। सभी 13 जिलों के पुलिस मुख्यालय से भी इस बारे में संपर्क किया गया है।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

online passport service

विदेश मंत्रालय की अधिकृत वेबसाइट www.passportindia.gov.in पर लाग इन करें। वेबसाइट पर मिलने वाले आप्शन के मुताबिक जरूरी सूचनाएं भरें। साइट पर फीस का आप्शन आने पर डेबिट या क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग से आनलाइन फीस जमा करें।

फीस और आवेदन की रसीद के साथ ही शैक्षिक, जन्म और अन्य जरूरी प्रमाण पत्रों के साथ बायोमैट्रिक जांच, उंगलियों के निशान और फोटो खिंचवाने के लिए निर्धारित समय पर हाथीबड़कला स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) पर पहुंचे। बायोमैट्रिक टेस्ट के लिए बताए गए समय पर पीएसके पहुंचना होगा।

किसी तरह की पूछताछ के लिए एमकेपी रोड स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के दूरभाष: 0135-2652165, 2652160 पर संपर्क किया जा सकता है। आवेदक सीधे क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय से भी मिल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed