फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Online invoice and hearing from today

आज से एमडीडीए में ऑनलाइन चालान और सुनवाई

Thu, 03 Oct 2019 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Online invoice and hearing from today
देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) आज (बृहस्पतिवार) से ऑनलाइन चालान करेगा। साथ ही अवैध निर्माण मामलों की भी ऑनलाइन सुनवाई होगी। इससे लोगों को प्राधिकरण के चक्कर काटने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर एमडीडीए उपाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अनाधिकृत निर्माण मैनेजमेंट सिस्टम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार से कर्मचारी ऑनलाइन सिस्टम पर काम करेंगे। अवर अभियंता साइट पर जाकर ऑनलाइन चालान करेंगे। अवैध निर्माण संबंधित मामलों की भी ऑनलाइन सुनवाई की जाएगी। इससे कर्मचारियों की लापरवाही बंद होगी। मामलों का समय पर निस्तारण होगा। तय समय पर कार्रवाई न होने वाले प्रकरण एमडीडीए उपाध्यक्ष के डैशबोर्ड पर दिखेंगे। एमडीडीए सचिव जीसी गुणवंत ने बताया कि प्राधिकरण जीआईएस सिस्टम को डेवलप कर रहा है, जिसे अनाधिकृत निर्माण मैनेजमेंट सिस्टम से इंटीग्रेट किया जाएगा। अनाधिकृत निर्माणों को जीआईएस मैप पर मार्क किया जाएगा। साथ ही लीगल निर्माणों को भी मैप पर प्रदर्शित किया जाएगा। इससे पता चलेगा कि कौन सा भवन नियमों के मुताबिक बना है और किन भवनों को अवैध रूप से बनाया गया है। इस दौरान सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर संजीवन सूठा समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेसेज, मेल से मिलेगा अपडेट
एमडीडीए के मुताबिक ऑनलाइन चालान के बाद संबंधित व्यक्ति के मोबाइल नंबर और मेल आईडी पर मेसेज के माध्यम से अपडेट किया जाएगा। अवैध निर्माण के मामलों की सुनवाई में यदि कोई दस्तावेज सबमिट करना है तो संबंधित व्यक्ति ऑनलाइन अपलोड कर सकेगा। इससे मामलों का तेजी से निस्तारण होगा। एमडीडीए ने सॉफ्टवेयर से कम्पाउंडिंग मैप की प्रक्रिया को भी जोड़ दिया है। इससे किसी भी प्रकरण में मैप कम्पाउंडिंग होने की स्थिति में उसका निस्तारण सिस्टम के जरिये ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़वाल आयुक्त और एसएसपी कार्यालय को भी जोड़ा
एमडीडीए में चल रहे मामलों के जो निर्णय गढ़वाल आयुक्त की कोर्ट में प्रस्तुत किए जाते हैं, उन मामलों को भी ऑनलाइन कर आयुक्त कार्यालय से जोड़ दिया है। सीलिंग और ध्वस्तीकरण आदि के जिन मामलों में पुलिस की जरूरत होती है, उसके लिए एसएसपी कार्यालय को इस सिस्टम से इंटीग्रेट कर दिया है।

एमडीडीए ने अनाधिकृत निर्माण मैनेजमेंट सिस्टम को लागू कर दिया है। इसके जरिये ऑनलाइन चालान और सुनवाई होगी। इस सिस्टम से लोगों को बहुत राहत मिलेगी। साथ ही यदि कहीं कोई समस्या आती है तो उन्हें भी दूर किया जाएगा। -डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष एमडीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed