फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Online finance company big money fraud to youths in name of job in roorkee

फाइनेंस कंपनी के मालिक ने नौकरी के नाम पर युवाओं को ऐसे लगाई करोड़ों की चपत, अब फोन बंद

Mon, 15 Apr 2019 05:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 15 Apr 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
Online finance company big money fraud to youths in name of job in roorkee

लोगों को उनकी रकम दोगुनी करने का झांसा देकर एक ऑनलाइन फाइनेंस कंपनी के मालिक के करोड़ों रुपये लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। कंपनी मालिक ने लोगों से रकम जमा कराने के लिए कई युवकों को नौकरी पर रखा था।

विज्ञापन


कंपनी मालिक के फरार होने की जानकारी होने पर युवकों ने कोतवाली में मौखिक शिकायत की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही कंपनी मालिक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी युवक ने बताया कि करीब एक साल पूर्व उसकी मुलाकात यूपी के शामली निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। उक्त व्यक्ति ने बताया था कि वह कई शहरों में अपनी ऑनलाइन फाइनेंस कंपनी चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी चलाने के लिए उसने इन शहरों में कई युवकों को नौकरी पर रखा है। उसने रुड़की में भी अपनी फाइनेंस कंपनी शुरू करने की बात कही। साथ ही कहा कि वह लोगों की रकम दोगुनी करके वापस करेगा।

युवक का कहना है कि उसके झांसे में आकर वह फाइनेंस कंपनी में काम करने के लिए तैयार हो गया और उसने करीब 15 युवकों को भी अपने साथ जोड़ लिया। आरोप है कि उक्त व्यक्ति के झांसे में आकर युवकों ने रुड़की और आसपास के क्षेत्रों के लोगों का पैसा कंपनी में लगवाया।

युवक ने पुलिस को बताया कि रुड़की और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये जमा हो गए। आरोप है कि इतनी रकम जमा होने के बाद व्यक्ति से संपर्क किया तो उसका मोबाइल नंबर बंद मिला।

कई बार उसके मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन कोई बात नहीं हो पाई। युवक ने बताया कि रुड़की में जहां वह रहता था, वहां जाने पर पता चला कि वह कई दिन से फरार है। युवक का कहना है कि व्यक्ति के फरार होने पर कंपनी में रुपये लगाने वाले लोग उससे अपनी रकम वापस मांग रहे हैं।

युवक ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी देते हुए मौखिक शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। एसएसआई प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि मौखिक शिकायत आई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed